जनवाणी संवाददाता |
धामपुर : बिजनौर जिले की धामपुर शुगर मिल में बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। टीम के मिल परिसर में प्रवेश करते ही अधिकारीयों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है की कार्रवाई शुरू होने के बाद चीनी मिल प्रशासन और कर्मचारियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिए गए, जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम मिल के विभिन्न दफ्तरों और रिकॉर्ड रूम में जांच कर रही है।
इसके साथ ही मिल गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारियों को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
अधिक जानकारी हेतु पढ़े दैनिक जनवाणी

