Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

अवैध खनन रोकने में नाकाम चौकी प्रभारी सस्पेंड

  • गंगनहर में बड़े स्तर पर हो रहा था अवैध रेत खनन
  • एसपी देहात ने कई थानों की फोर्स के साथ की कार्रवाई, दर्जनभर वाहनों को किया सीज

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: क्षेत्र के सलावा में गंगनहर में अवैध रेत खनन रोकने में नाकाम पुलिस चौकी प्रभारी दारोगा को कप्तान ने सस्पेंड कर दिया है। शनिवार की रात एसपी देहात ने कई थानों की फोर्स के साथ खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस ने नौ ट्रैक्टर-ट्रॉली व तीन डंपरों को सीज कर दिया। रविवार को खनन प्वाइंट पर पुलिस पिकेट तैनात रही है। क्षेत्रीय लोगों द्वारा मुख्यमंत्री से खनन की शिकायत की गई थी। सीएम आॅफिस से जारी हुए आदेश के बाद पुलिस हरकत में आई। जिसके बाद खनन करने वालों पर कार्रवाई की गई।

गंगनहर में पानी उतरते ही माफिया अवैध रूप से रेत का खनन शुरू कर देते हैं। पिछले कुछ दिनों से गंगनहर का पानी बंद है। जिसके चलते माफिया बड़े स्तर पर रेत खनन कर रहे थे। रात में तो जेसीबी से खनन किया जाता। सूत्रों की मानें तो खनन का यह खेल स्थानीय पुलिस की मदद से किया जाता है।

02 29

क्षेत्र के लोगों ने खनन की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर दी। जिसके बाद सीएम आॅफिस से कार्रवाई का फरमान जारी हो गया। आदेश आते ही आलाधिकारियों में हड़कंप मच गया। रात में ही एसपी देहात अविनाश पांडेय आसपास थानों की फोर्स लेकर निकल पड़े।

सलावा और अटेरना पुल पर पुलिस को बड़े स्तर पर खनन होता मिला। पुलिस को देखकर आरोपियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉली व कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा अवैध मिट्टी खनन में तीन डंपर भी कब्जे मेें ले लिए। सभी वाहनों का खनन अधिनियम की धारा में चालान करने के साथ ही सीज कर दिया गया।

03 28

पुलिस की इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद भी बेखौफ माफिया बाज नहीं आए। रविवार को भी खनन करने की कोशिश की। खनन प्वाइंटर पर पहले की पुलिस पिकैट तैनात की गई थी।

पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। इस पूरे मामले में खनन रोकने में नाकाम रहे सलावा चौकी प्रभारी दारोगा श्रीपाल पर गाज गिरी। कप्तान ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल अवैध खनन को पूरी तरह से बंद करा दिया गया है।

गंगनहर किनारे लगा लेते हैं ढेर

खनन माफिया दिन में छोटे स्तर पर खनन करते हैं। रात होते ही बड़े स्तर पर खनन का खेल शुरू हो जाता है। आरोपी समय बचाने के लिए गंगनहर से रेत निकाल कर किनारों पर ढेर लगा देते हैं। ताकि कम समय में अधिक रेत निकाला जा सके। गंगनहर में पानी आने के बाद आराम से इस रेत को उठाने का काम करते हैं।

इस संबंध में सीओ सरधना आरपी शाही का कहना है कि सलावा पुलिस चौकी प्रभारी एसआई श्रीपाल सिंह को सस्पेंड किया गया है। रात में अवैध रेत खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। सात ट्रैक्टर-ट्रॉली व तीन डंपर सीज किए गए हैं। अवैध रूप से खनन नहीं होने दिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img