- भाजपा नगराध्यक्ष ने जनता की सेवा के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 18 वर्ष की आयु वाले व्यक्तियों को कोविड टीकाकरण का शुभारभ डीएम, सीएमओ व नगर अध्यक्ष भाजपा ने किया। साथ ही भाजपा नगराध्यक्ष ने जनता की सेवा के उद्देश्य से हेल्पडेस्क की स्थापना की गई।
एक जून से केंद्र सरकार के निदेर्शानुसार 18+ आयु वाले व्यक्तियों को कोविड टीकाकरण प्रारंभ किया गया। बिजनौर जिला सरकारी अस्पताल में टीकाकरण केंद्र का उदघाटन डीएम बिजनौर, सीएमओ बिजनौर तथा नगर अध्यक्ष भाजपा बिजनौर ने किया। जनता की सेवा के उद्देश्य से भाजपा नगर अध्यक्ष बिजनौर की ओर से हेल्पडेस्क की स्थापना की गई।
वहां पर टीकाकरण कराने वालों को रेजिस्ट्रेशन की सुविधा भाजपा कार्यकतार्ओं ने प्रदान की तथा वैक्सीन लगवाने के उपरांत लोगों को पानी व चॉकलेट भेंट की गई। इस अवसर पर राजवीर सिंह, राधेश्याम, मनदीप चौधरी, इन्द्रराज गौड़, मानव सचदेवा, रविराज खन्ना, हिमांशु शर्मा, कुलदीप राजवंश, हनी आदि भाजपा कार्यकर्ता सहयोग के लिए उपस्थित रहे।

