Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

पांच दिवसीय अंतर्जनदीय योग शिविर का शुभारंभ

  • आनलाइन योग शिविर में चार जनपदों के साधक जुड़े

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: पतंजलि योग समिति शामली की जिला महिला प्रभारी डा. कुमुद शर्मा ने पांच दिवसीय अंतर्जनदीय योग शिविर का शुभारंभ किया। जिसमें शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बागपत जनपद की महिला साधकों ने प्रतिभाग कर योग क्रियाआें का अभ्यास कर शिविर का लाभ उठाया।

पतंजलि योग समिति शामली की जिला महिला प्रभारी डा. कुमुद शर्मा ने बताया कि शनिवार को पांच दिवसीय आॅनलाइन योग शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर एवं बागपत के साधकों ने भाग लिया। शिविर में सबसे पहले शामली जिले की महिला जिला प्रभारी डा. कुमुद शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि योग शिविर प्रतिदिन प्रात: 5:30 बजे से 7:00 बजे तक चलेगा।

14 6

इसके बाद गुंजन शर्मा ने यौगिक जोगिंग एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। अवंतिका ने मोटापा, कमर दर्द, सरवाइकल एवं थायराइड संबंधी योगासनों का अभ्यास कराया तथा उन्हें आसनों के बारे में जानकारी दी। मूर्ति देवी ने प्राणायाम के अभ्यास कराएं सभी साधकों ने बड़े आनंद के साथ योग किया।

योग शिविर में रविवार को सहारनपुर जिले की बहनों के द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा। शिविर में लगभग चालीस साधक साधिकाओं अभ्यास किया। डा कुमुद शर्मा ने बताया कि 7 फरवरी को सहारनपुर, 8 को शामली की 9 को मुजफ्फरनगर की बहनों द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा। 10 फरवरी को हरिद्वार पतंजलि से देवादिति साध्वी के द्वारा अभ्यास करा कर समापन कराया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...
spot_imgspot_img