Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

लूटी गई बाइक समेत दो लुटेरों अवैध असलाह बरामद

  • कांधला पुलिस ने लूट का खुलासा कर दो गिरफ्तार किए

जनवाणी संवाददाता |

कांधला/शामली: कांधला पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई बाइक और अवैध असलाह बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के आदेश पर चोरी व लूट की घटनाओं के अनावरण तथा इन वारदातों में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार/रविवार की रात को कांधला पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक सूचना पर डंगडूंगरा नहर पुल से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

कनियान से कांधला रोड पर जनवरी माह में हुई लूट में का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। बदमााशों ने अपने नाम सचिन राठी पुत्र देशपाल और अमर राठी पुत्र जितेन्द्र निवासीगण मोहल्ला पट्टी धीमाना गांव टीकरी थाना दोघट बागपत बताए हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई बाइक और तीन चाकू बरामद करने के साथ लूट में शामिल एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है।

थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि 29 जनवरी को राजवेद पुत्र सुखबीर सिंह गांव कनियान से कांधला आते बाइक सवार चार बदमाशों ने चाकू दिखाकर उससे 10 हजार रुपये, मोबाइल व बाइक प्लेटिना लूट ली थी। जिसमें कांधला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह सुनसान रास्तों पर दुपहिया वाहन पर अकेले जाते व्यक्ति को रुकने का इशारा करते और उसके चाकू या डंडा आदि दिखाकर उससे लूटपाट करते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img