जनवाणी ब्यूरो |
शामली: व्यापारी सुरक्षा फोरम की पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रमुख व्यापारियों की वर्चुअल मीटिंग में योग, ध्यान व श्री हनुमान कथा मर्मज्ञ सुनाया गया।
श्री हनुमान धाम रामनगर के संस्थापक 76 देशों में श्री हनुमान कथा व योग पर दुनिया को संदेश दे चुके हैं। आचार्य विजय ने रात को बायीं करवट सोने, सुबह ओम मन्त्र का 10 बार उच्चारण, हल्का योगाभ्यास व स्वास योग पर जोर दिया।
आचार्य ने आत्म विश्वास के साथ प्रकृति द्वारा मौसम के अनुसार प्रदत्त फल व सब्जी के साथ सुपाच्य भोजन पर जोर दिया। भुनी हुई फिटकरी के गरम पानी से गरारे, सुबह शाम एक गिलास पानी में एक चुटकी भुनी फिटकरी डालकर पीने, दिन में 4 बार चाय पीएं जिसमें तुलसी, लौंग, अदरक, तेजपत्ता एवं हरी इलायची अवश्य हो, 2 बार हल्दी का दूध, रोजाना भाप ले, सप्ताह में 2 बार पालक के उपयोग को लाभकारी बताया। आचार्य ने कहा कि स्वयं को अपने इष्ट देव के चरणों में समर्पित कर प्रभु की शक्ति का अहसास करें सब भला होगा। ईश्वरीय शक्ति रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखती है।
वर्चुअल मीटिंग में सुरक्षा फोरम के संयोजक अशोक गोयल, राधा कृष्ण गर्ग नोएडा, नवीन अग्रवाल पीलीभीत, पवन जैन बाराबंकी, राजीव सिंघल, शलभ गोयल रामपुर, विश्वदीप गोयल मुजफ्फरनगर, प्रवीण जैन मवाना, विजय गर्ग शामली, गौरव गोयल शामली, प्रदीप विश्वकर्मा शामली आदि मौजूद रहे।

