जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: जिले से सांसद मलूका नागर ने 12 दिसंबर को संसद में 193 की चर्चा पर कहा कि कोरोना महामारी में किसानों को मुआवज़ा मिलना चाहिए था। अब गन्ने का रेट कम से कम 500 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए।
मेरठ ज़िले में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना हो, दिल्ली से मेरठ के लिए फ़ास्ट ट्रेन (मेट्रो की तरह) को हस्तिनापुर और बिजनौर तक जोड़ा जाए और मुज्ज़फ़रनगर तक जोड़ा जाए। NCLT और RERA क़ानून में बदलाव हो, जम्मू और कश्मीर के गुर्जर बकरवालों के लिए विश्वविद्यालय की स्थापना हो। सांसद ने लोकसभा में उक्त मुद्दों को उठाते हुए इस काम करने की मांग की।

