Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

अवैध हथियार रखने का युवाओं में बढ़ रहा क्रेज

  • देहली गेट, भावनपुर पुलिस ने पकड़ा एक-एक आरोपी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एक जमाना था जब लोग हथियार अपनी सुरक्षा के लिए रखते थे, लेकिन अब हथियार दूसरों को डराने के लिए रखे जा रहे है। बंदूक व रायफल का लाइसेंस लेना लोग अपनी शान-शौकत समझते थे। लेकिन अब अवैध हथियार रखने का युवाओं में ज्यादा क्रेज बढ़ता जा रहा है।

यही नहीं अवैध हथियार भी धड़ल्ले से बनाए जा रहे है। हालांकि पुलिस अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है, इसके बावजूद अवैध हथियार बनाने का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को शहर की अलग-अलग थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

17 4

राजा-महाराजाओं के जमाने में तलवार रखने का शौक था, लेकिन जमाना बदला तो लोगों ने अपनी शान-शौकत को बनाएं रखने के लिए लाइसेंसी बंदूक व रायफल रखना शुरू कर दिया। अब ट्रेंड बदला तो पिस्टल व रिवाल्वर का जमाना आ गया। अगर लाइसेंस के आंकड़े देखे जाए तो प्रतिमाह सैकड़ों की तादाद में लाइसेंस बनवाने के लिए लोग फार्म अप्लाई करने को तैयार है, लेकिन पिछले पांच साल से सरकार ने शस्त्र लाइसेंस बनाने पर पाबंदी लगा रखी है।

यही नहीं अब अवैध हथियारों को भी रखना लोग अपनी शान-शौकत समझ रहे है। जिसके चलते अवैध हथियार भी अब धड़ल्ले से बनाए जा रहे है। जनपद की पुलिस गांव-देहात में कई बार छापेमारी कर अवैध हथियार बनाने वाले कारखानों का पर्दाफाश कर चुकी है। इसके बावजूद अवैध हथियार बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन हजार रुपये में तमंचा तो 20 हजार रुपये में पिस्टल व रिवाल्वर आसानी से खरीदी जा सकती है।

कई बार तो शहर पुलिस मुंगेरी पिस्टल की खेप भी पकड़ चुकी है, फिर भी यह सिलसिला लगातार फलफूल रहा है। मंगलवार को सिविल लाइन पुलिस ने मवाना रोड साकेत बस अड्डे के पास से चेकिंग के दौरान राहुल पासी उर्फ सचिन उर्फ गोपाला पुत्र सुंदर लाल पासी निवासी सर्वोदय कॉलोनी और शनि पुत्र पप्पू निवासी बाबर वाली कोठी हंडिया मोहल्ला लालकुर्ती को 12 बोर का एक-एक तमंचे व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

वहीं, लिसाड़ी गेट पुलिस ने फतेहउल्लापुर स्थित शिव मंदिर के पास से छुट्टन उर्फ सलीम पुत्र जमील उर्फ जमीलू निवासी गली-6 शाहजहां काूलोनी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। उधर भावनपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शाहकुलीपुर बिजली घर के पास से रहीस पुत्र फकीरा निवासी गांव कायस्थ बड्ढा को 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चारों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img