Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

स्कूल में घुसकर दो छात्राओं से अश्लील हरकत

  • महिला आयोग का नगर निगम को समन और दिल्ली पुलिस को नोटिस

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भजनपुरा स्थित दिल्ली नगर निगम के एक स्कूल की कक्षा में घुसकर एक सिरफिरे ने दो छात्राओं से अश्लील हरकत की। आरोपी कक्षा में मौजूद आठ साल की दो बच्चियों को डरा धमकाकर उसके कपड़े उतार दिए। इसके बाद कक्षा में लघुशंका कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित बच्चियों के परिजनों की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

स्कूल में सीसीटीवी कैमरा नहीं है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, पीड़ित बच्चियों की मदद से आरोपी की स्केच बनवाई गई है। आरोपी का हुलिया दो लोगों से मिल रहा है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बीते 30 अप्रैल को छात्राएं स्कूल की सभा के बाद कक्षा में शिक्षक का इंतजार कर रही थीं।

तभी एक अज्ञात व्यक्ति कक्षा में आया और उसने एक लड़की के कपड़े उतार दिए और उसके साथ अश्लील बातें करने लगा। इसके बाद आरोपी दूसरी लड़की के पास गया और उसके भी कपड़े उतार दिए और फिर अपने कपड़े उतार कर आरोपी कक्षा में ही लघुशंका करने लगा। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि बच्चियों ने जब इसका विरोध करते हुए शिक्षक और प्रधानाध्यापक को शिकायत की तो उन्होंने बच्चियों को चुप करवा दिया। उसके बाद घटना की जानकारी बच्चियों के परिजनों तक पहुंची और उन लोगों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को शांत करवाया और पीड़ित बच्चियों की काउंसलिंग करवाई। उसके बाद पुलिस ने बच्चियों के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

दिल्ली महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

दिल्ली महिला आयोग ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के एक स्कूल में 30 अप्रैल को आठ साल की दो छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में कड़ा रुख अख्तियार किया है। आयोग ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को समन और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दिल्ली पुलिस से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को मामले की विस्तृत रिपोर्ट के साथ 48 घंटे में पेश होने का आदेश दिया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अनुसार, यह शर्मनाक घटना दिल्ली के भजनपुरा इलाके स्थित पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्कूल में 30 अप्रैल को घटित हुई। घटना के समय छात्राएं स्कूल की सभा के बाद कक्षा के अंदर अपने शिक्षक का इंतजार कर रही थी। तभी एक अज्ञात व्यक्ति कक्षा में आया और उसने दो छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img