Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

दसवें दिन भी अनिश्तिकालीन धरने पर बैठे किसान

  • किसानों के बीच पहुंचे एनएचआई के अधिकारी

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: पानीपत के सिवाह से नगीना तक नेशनल हाईवे 709 एडी का निर्माण कार्य तेजी के साथ कराया जा रहा हैं। 10 दिन पहले गांव मवी के पास जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा बनावाए जा रहें पुल व अंडरपास के निर्माण कार्य को बंद कराते हुए किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। किसानों की मांग हैं कि पंजीठ रामडा चौराहे पर ही पुल व अंडरपास का निर्माण कार्य कराया जाए, क्योंकि पंजीठ चौराहे से करीब एक दर्जन गांवों के किसानों व ग्रामीणों का आवागमन होता हैं।

एनएचएआई के अधिकारी किसानों के बीच पहुंचे

अनिश्चितकालीन धरने के दसवें दिन रविवार को भी किसान कड़ाके की ठंड के बीच अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहें। दोपहर बाद एनएचएआई के अधिकारी केके सिंह अपनी टीम के साथ धरना स्थल पर किसानों के बीच पहुंचे तथा किसानों से बंद पड़े पुल व अंडरपास के निर्माण कार्य को शुरू कराने की अपील की। उन्होंने धरना जारी रख अपनी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने की बात कही। लेकिन धरनारत किसानों ने एनएचएआई के अधिकारी को पंजीठ चौराहे पर पुल व अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू कराने के बाद ही धरना समाप्त करने की बात कहीं।

जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

एक दिन पहले अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल शामली कलक्ट्रेट में पहुंचकर जिलाधिकारी जसजीत कौर से मिला था। जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर पंजीठ चौराहे पर पुल व अंडरपास बनवाने की मांग की थी। ग्रामीण संजय मॉरिड ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा उनसे धरना समाप्त करने की बात कही हैं। लेकिन उनके द्वारा जिलाधिकारी को उनकी समस्याओं का समाधान कराने के बाद ही धरना समाप्त करने की बात कही गई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img