Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर बनाएं ये टेस्टी आइटम,खाकर रह जाएंगे हैरान

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। 15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस साल हम स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। ऐसे में इसकी धूम हर जगह दिखाई देने लगी है। इस दिन को हर कोई अपने-अपने अंदाज में मनाना चाहता हैं और इस दिन सभी लोग तिरंगे के रंगों में रंगा नजर आते हैं। तो इस दिन क्यो नहीं तिरंगा थाली तैयार करें। तिरंगा थाली तैयार करना काफी आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ वो पकवान तैयार करने हैं, जिनको बनाने के लिए तिरंगे के रंगों का इस्तेमाल हो। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इस दिन क्या-क्या पकवान बना सकते हैं।

तिरंगा पूड़ी

अपनी तिरंगा थाली को तिरंगा पूड़ी से अवश्य सजाएं। तिरंगा पूड़ी के लिए आपको तीन रंग के गूंथे हुए आटे को एक साथ मिक्स करना है और फिर उससे पूड़ियां तैयार करनी है। फूड कलर डालने की जगह आप पालक और गाजर के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी पूड़ी का स्वाद और बढ़ जाएगा।

कढ़ाई पनीर

कढ़ाई पनीर का रंग हल्का ऑरेंज सा होता है। इसमें आप थोड़े से केसरिया फूड कलर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। ऐसे में पनीर और शिमला मिर्च के साथ चटाकेदार कढ़ाई पनीर तैयार करें।

पालक पनीर

पालक पनीर हरे और सफेद रंग का होता है। ऐसे में अपनी तिरंगा थाली में इसे अवश्य शामिल करें। ये आपकी थाली को रंग-बिरंगा दिखने में मदद करेगा। पूड़ी के साथ ये लगता भी काफी कमाल का है।

तिरंगा पुलाव

अगर आप साधारण चावल बनाएंगी, तो ये आपकी थाली को अजीब दिखाएगा। ऐसे में तिरंगा पुलाव तैयार करें। इसे बनाना भी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगेगा।

तिरंगा फ्रूट सलाद

अपनी थाली में सब्जियों की जगह फलों का सलाद शामिल करें। इसमें खीरा, केले और पपीता इस्तेमाल किये जा सकते हैं। प्लेट में सबसे ऊपर पपीता काट कर लगाएं, इसके बाद केले और फिर खीरा। खीरे को बिना छीले ही प्लेट में लगाएं, ताकि इसका हरा रंग दिख सके।

तिरंगा पनीर टिक्का

तिरंगा थाली स्नैक्स के बिना अधूरी है। ऐसे में अपनी इस थाली में तिरंगा पनीर टिक्का अवश्य शामिल करें। तिरंगा पनीर टिक्का तीन फ्लेवर्स के साथ मिल कर बनेगा। ऑरेंज रंग के लिए आप मसाला पनीर टिक्का इस्तेमाल कर सकते हैं। सफेद के लिए मलाई पनीर टिक्का और हरे रंग के लिए हरियाली पनीर टिक्का का इस्तेमाल करें।

तिरंगा रायता

तिरंगा रायता बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए आपको घिसा हुआ खीरा, गाजर और कटे हुए धनिए की पत्ती की जरूरत पड़ेगी। जब आप पूरे रायते को तैयार करने के बाद इसमें ऊपर से हरे धनिये की पत्ती डालेंगे तो ये देखने में लजीज लगेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img