Friday, June 12, 2026
- Advertisement -

भारत को जीत के लिए 276 रन चाहिए, इंग्लैंड को जीत के लिए चार विकेट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर- पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत के सामने 420 रन का विशाल लक्ष्य दिया था। अंतिम दिन भारत को 381 रन बनाने थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया लंच तक छह विकेट खोकर 144 रन बना चुकी है। विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन मैच बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। भारत को जीत के लिए 276 रन चाहिए इंग्लैंड को जीत के लिए चार विकेट की दरकार।

लंच तक का खेल पूरा

भारत का स्कोर 144/6 एंडरसन ने तीन बहुमूल्य विकेट लेकर भारत के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। रवि अश्विन के साथ विराट कोहली के साथ मैच बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भारत को जीत के लिए 276 रन चाहिए इंग्लैंड को जीत के लिए चार विकेट की दरकार। पांचवें दिन के पहले सत्र में 26 ओवर का खेल हुआ। भारत ने 105 रन बनाने में 5 विकेट खर्च कर दिए।

अश्विन के शरीर पर निशाना लगा रहे आर्चर

39वां ओवर अश्विन से कड़े सवाल कर रहा है। तूफानी पेसर जोफ्रा आर्चर लगातार शॉर्ट बॉल से बल्लेबाज को परेशान कर रहे हैं। एक गेंद में उनकी अंगुलियां चोटिल हुई। दर्द से कराहते हुए बल्लेबाज की मदद के लिए फिजियो को पवेलियन से आना पड़ा। इसी ओवर में बाउंसर हेलमेट से जाकर टकराई। कनकशन टेस्ट के लिए फिर फिजियो मैदान पर।

विराट कोहली ने मारे लगातार तीन चौके

39वें ओवर से कुल 14 रन आए। शुरुआती तीन गेंदों में डोम बेस को विराट कोहली ने लगातार तीन चौके मारे। इसी स्पिनर ने पहली पारी में विराट कोहली को आउट किया था। भारत का स्कोर 38 ओवर के बाद 140/6 विराट कोहली (44) और रविचंद्रन अश्विन (2)

भारत का छठा विकेट गिरा

भारत ने महज आठ ओवर के भीतर पांच विकेट गंवा दिए। वाशिंगटन सुंदर भी आउट। इस बार झटका देने वाले एंडरसन नहीं बल्कि डोम बेस थे। वाशिंगटन सुंदर के बल्ले का महीन किनारा विकेटकीपर के दस्तानों में समाया। वह बिना खाता खोले लौटे। विराट एकमात्र उम्मीद। भारत का स्कोर 34 ओवर के बाद 117/6 विराट कोहली (24) और रविचंद्रन अश्विन (0)

एंडरसन ने ऋषभ पंत को भी निपटाया

110 रन पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी। एंडरसन ने अपना तीसरा और पारी का पांचवां विकेट चटकाया। पुजारा, रहाणे के बाद खतरनाक बल्लेबाज ऋषभ पंत भी उनके शिकार हुए। अनुभवी पेसर ने गेंद में हाथ फेरते हुए रफ्तार कम की ऑफ स्टंप पर फुल-स्ट्रेट बॉल में खराब टाइमिंग के चलते शॉर्ट कवर पर खड़े जो रूट के पास आसान कैच। पंत 19 बॉल पर 11 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 33 ओवर के बाद 110/5 विराट कोहली (17) और वाशिंगटन सुंदर (0)

ऋषभ पंत की बेखौफ बल्लेबाजी

पंत ने अबतक सकारात्मक रवैया दिखाया है। कप्तान कोहली शायद क्रीज का एक कोना पकड़कर अंत तक खड़ा रहेंगे। ऋषभ पंत कमजोर गेदों को बाउंड्री के पार बेजने से नहीं चूक रहे। उनकी रणनीति स्पष्ट है कि स्कोरबोर्ड चलायमान रखना है। भारत का स्कोर 32 ओवर के बाद 110/4 विराट कोहली (17) और ऋषभ पंत (11)

एक ही ओवर में दूसरा विकेट, रहाणे भी आउट

इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज जेम्स एंडरसन मैच का रुख बदलते हुए। कातिलाना गेंदबाजी। अपनी तीसरी ही बॉल पर नए बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का काम तमाम। पहली गेंद के बाद दूसरी और तीसरी दोनों ने ही उनकी कड़ी परीक्षा ली।

दूसरी बॉल पर अंपायर का साथ मिला वरना LBW आउट हो जाते, लेकिन अगली गेंद बेहतरीन बॉल पर भारतीय उपकप्तान के स्टंप्स उखड़ गए। बिना खाता खोले रहाणे आउट। 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92/4 विराट कोहली (10) और ऋषभ पंत (0)

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, सपा ने दी सख्त चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो। यूपी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा...

Abhishek BanerjeeCID की कड़ी पूछताछ के घेरे में अभिषेक बनर्जी, 14 जून को फिर होगी पेशी

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: सीआईडी ने टीएमसी विधायकों के...
spot_imgspot_img