Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

भारत पाकिस्तान मैच जारी, 300 के पार पहुंची टीम इंडिया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर फोर का मैच बारिश से बाधित रहा है तो वहीं रविवार को खेल पूरा नहीं हो सका। भारतीय पारी के 24.1 ओवर के बाद बारिश ने खलल डाला। इसके बाद एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। एसीसी ने पहले ही इस मैच के लिए रिजर्व डे निर्धारित किया था। ऐसे में आज इस मैच को पूरा किया जाएगा। शाम 4.40 बजे मैच की शुरुआत हुई। भारत ने 24.1 ओवर से आगे खेलना शुरू किया। यह मुकाबला 50-50 ओवर का ही खेला जाएगा।

दो विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 300 रन के पार जा चुका है। लोकेश राहुल और विराट कोहली अपने शतक के करीब हैं। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं और टीम इंडिया को 350 रन के करीब पहुंचाना चाहेंगे। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर 307/2 है।

राहुल-विराट के बीच 150 रन की साझेदारी

लोकेश राहुल और विराट कोहली के बीच 150 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं और भारत का स्कोर 300 रन के करीब पहुंच चुका है। दोनों बल्लेबाज अपने शतक के करीब पहुंच रहे हैं।

भारत का स्कोर 250 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और लोकेश राहुल अब तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों बल्लेबाज अपने अर्धशतक पूरे कर चुके हैं और अब तेजी से रन बनाकर अपना शतक करने की कोशिश करेंगे। भारत का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है और ये दोनों इसे 300 रन के पार ले जाना चाहेंगे।

विराट का अर्धशतक

विराट कोहली ने 55 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक चार चौके लगाए हैं। वनडे में यह उनका 66वां अर्धशतक है। उन्होंने लोकेश राहुल के साथ मिलकर बेहतरीन शतकीय साझेदारी की है और टीम इंडिया को विशाल स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं।

राहुल-विराट के बीच शतकीय साझेदारी

लोकेश राहुल और विराट कोहली के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। राहुल आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं और विराट एक छोर संभालकर खेल रहे हैं। राहुल का अर्धशतक हो चुका है और विराट भी अर्धशतक के करीब हैं। ये दोनों मिलकर तेजी से रन बना रहे हैं। 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 228 रन है।

लोकेश राहुल का अर्धशतक

लोकेश राहुल ने 60 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अब तक पांच चौके और एक छक्के लगाए हैं। विराट के साथ तीसरे विकेट के लिए वह बेहतरीन साझेदारी कर चुके हैं। 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 211 रन है।

भारत का स्कोर 200 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और लोकेश राहुल ने शानदार साझेदारी कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। अब ये दोनों तेजी से रन बनाकर भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाना चाहेंगे।

लोकेश राहुल और विराट कोहली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

विराट कोहली और लोकेश राहुल के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और 71 गेंद में 50 रन जोड़ चुके हैं। अब इन दोनों की कोशिश तेजी से रन बनाने की होगी। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 175/2 है।

भारत का स्कोर 160 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 160 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और दोनों के बीच उपयोगी साझेदारी हो चुकी है। कोहली अब अच्छी गति से रन बना रहे हैं और राहुल संभलकर खेल रहे हैं। 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 167 रन है।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। 24.1 ओवर के आगे का खेल जारी है। शादाब अपने ओवर को पूरा कर रहे हैं। वहीं, विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर हैं।

आज गेंदबाजी नहीं करेंगे हारिस रऊफ

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ आज गेंदबाजी नहीं करेंगे। पाकिस्तान की टीम के लिए यह बड़ा झटका है। रऊफ ने इस मैच में पांच ओवर किए हैं और 27 रन खर्चे हैं। अगर वह गेंदबाजी नहीं करते हैं तो उनकी जगह इफ्तिखार अहमद या किसी अन्य ऑलराउंडर को गेंदबाजी करनी होगी और भारतीय बल्लेबाज इसका फायदा उठा सकते हैं। रऊफ पूरी तरह से फिट नहीं हैं और खेलने पर उनकी चोट बढ़ सकती है। विश्व कप से पहले पाकिस्तानी टीम का मैनेजमेंट रऊफ को चोटिल नहीं करना चाहता है। इस वजह से वह आज गेंदबाजी नहीं करेंगे।

4.40 बजे शुरू होगा मैच, ओवर्स में कटौती नहीं

अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद तय किया है कि दोपहर 4.40 बजे खेल फिर शुरू किया जाएगा। भारतीय टीम अपनी पारी 24.1 ओवर से आगे बढ़ाएगी। ओवरों की संख्या में कोई कटौती नहीं हुई है और दोनों टीमें पूरे 50 ओवर खेलेंगी। भारत का स्कोर 24.1 ओवर में 147/2 है। विराट कोहली 16 गेंद में आठ रन और लोकेश राहुल 28 गेंद में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण किया, जल्द शुरू होगा खेल

अंपायरों ने दोपहर चार बजकर 20 मिनट पर मैदान का निरीक्षण किया। मैदान काफी सूखा हुआ नजर आ रहा है और जल्द ही खेल शुरू हो सकता है। मैदान में सिर्फ दो हिस्से ऐसे हैं, जहां थोड़ी नमी है। पिच के किनारे और मिड विकेट के क्षेत्र में मैदान गीला है। इन क्षेत्रों को सुखाने की कोशिश जारी है।

बारिश रुकी, अंपायर्स पहली बार मैदान में दिखे

एक बार फिर बारिश रुक चुकी है। हालांकि, बादल छाए हुए हैं। मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। पहली बार आज के दिन मैदान का काफी हिस्सा बिना कवर्स के नजर आया है। आउट फील्ड को सुखाने की कोशिश की जा रही है। मैदानकर्मी इसे सुखाने में लगे हुए हैं। भारतीय कोच राहुल द्रविड़ भी मैदान पर दिखे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img