Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया, कुलदीप यादव ने झटके पांच विकेट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत ने एशिया कप के सुपर-4 में पाकिस्तान को 229 रन से हरा दिया। बारिश से बाधित यह मैच दो दिन में समाप्त हुआ। रविवार (10 सितंबर) को मुकाबला शुरू हुआ, लेकिन बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। भारत ने खेल रोके जाने तक 24.1 ओवर में 147 रन बनाए थे।

सोमवार को मैच का रिजर्व डे था। भारतीय टीम ने आगे खेलते हुए 50 ओवर में 356 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में आठ विकेट पर 128 रन ही बना सकी। नसीम शाह और हारिस रऊफ चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके। इस तरह टीम इंडिया 228 रन से जीत गई।

भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 228 रन से बड़ी जीत हासिल की है। वनडे इतिहास में रनों के लिहाज से भारत की पाकिस्तान पर यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने उसे 2008 एशिया कप के दौरान बांग्लादेश के मीरपुर में 140 रन से हराया था।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और लोकेश राहुल के शतक की बदौलत दो विकेट खोकर 356 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम आठ विकेट पर 128 रन ही बना पाई और मैच 228 रन से हार गई। चोटिल हारिस रऊफ और नसीम शाह बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। ऐसे में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में आठ विकेट पर 128 रन ही बना सकी।

कुलदीप ने इफ्तिखार को आउट किया

कुलदीप यादव ने भारत को सातवीं सफलता भी दिलाई। उन्होंने 30वें ओवर की चौथी गेंद पर इफ्तिखार अहमद को आउट कर दिया। इफ्तिखार का कैच उन्होंने खुद ही लिया। पाकिस्तान का यह बल्लेबाज 35 गेंद पर 23 रन बनाकर पवेलियन लौटा। पाकिस्तान ने 30 ओवर में सात विकेट पर 119 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए 20 ओवर में 238 रन बनाने हैं और उसके हाथ में सिर्फ तीन विकेट हैं।

पाकिस्तान को लगा छठा झटका

पाकिस्तान को छठा भी कुलदीप यादव ने दिया। उन्होंने 28वें ओवर की चौथी गेंद पर शादाब खान को आउट कर दिया। शादाब बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर शार्दुल ठाकुर को कैच थमा बैठे। शादाब ने 10 गेंद पर छह रन बनाए। पाकिस्तान ने 28 ओवर में छह विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। इफ्तिखार अहमद 16 और फहीम अशरफ एक रन बनाकर नाबाद हैं।

आगा सलमान भी पवेलियन लौटे

पाकिस्तान की आधी टीम 96 रन पर पवेलियन लौट गई। उसे पांचवां झटका कुलदीप यादव ने दिया। उन्होंने आगा सलमान को एलबीडब्ल्यू कर दिया। सलमान 32 गेंद पर 23 रन ही बना सके। पाकिस्तान की आधी पारी भी समाप्त हो गई है। उसने 25 ओवर में पांच विकेट पर 101 रन बनाए हैं। इफ्तिखार अहमद 11 और शादाब खान दो रन बनाकर नाबाद हैं।

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका
पाकिस्तान को बड़ा झटका कुलदीप यादव ने 20वें ओवर में दिया। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर फखर जमान को क्लीन बोल्ड कर दिया। फखर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन वह कुलदीप की फ्लिपर को पढ़ने में चूक गए। फखर ने 50 गेंद पर 27 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद इफ्तिखार अहमद क्रीज पर आए हैं। पाकिस्तान ने 20 ओवर में चार विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। आगा सलमान 20 गेंद पर 13 और इफ्तिखार तीन गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए 30 ओवर में अब 278 रन बनाने हैं और उसके पास सिर्फ छह विकेट बचे हैं।

पाकिस्तान का स्कोर 50 रन के पार
तीन विकेट के नुकसान पर पाकिस्तान का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। आगा सलमान और फखर जमान क्रीज पर हैं। ये दोनों बड़ी साझेदारी कर मैच में अपनी टीम को वापस लाने की कोशिश करेंगे। 15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 65 रन है।

पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा

47 रन के स्कोर पर पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा है। मोहम्मद रिजवान पांच गेंद में दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शार्दुल ठाकुर ने उन्हें विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। अब फखर जमान के साथ आगा सलमान क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 47/3 है।

कोलंबो में खेल शुरू

कोलंबो में बारिश के बाद खेल शुरू हो चुका है। मोहम्मद रिजवान और फकर जमान क्रीज पर हैं। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर 12वां ओवर कर रहे हैं।

रात 9.20 पर शुरू होगा खेल

कोलंबो में बारिश रुक चुकी है और मैदान सुखाने का काम जारी है। रात 9.20 पर खेल फिर से शुरू होगा। ओवरों की संख्या में कोई कटौती नहीं की गई है। अब बारिश नहीं होती है तो पूरा मुकाबला खेला जाएगा।

कोलंबो में फिर बारिश शुरू

कोलंबो में फिर बारिश शुरू हो चुकी है। मैदान को कवर्स से ढंक दिया गया है और खेल शुरू होने में देरी होना तय है।

कोलंबो में बारिश रुकी

कोलंबो में बारिश रुक गई है और मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। थोड़ी देर में अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे और खेल शुरू करने का समय तय करेंगे। जल्द ही खेल शुरू होने की उम्मीद है।

20 ओवर का मैच हुआ तो पाकिस्तान को बनाने होंगे 200 रन

बारिश के कारण मैच रुका हुआ है और अब ओवरों में कटौती हो सकती है। मैच का नतीजा निकालने के लिए पाकिस्तान को कम से कम 20 ओवर बल्लेबाजी करनी होगी। पाकिस्तान की टीम 11 ओवर खेल चुकी है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम कम से कम नौ ओवर और खेलेगी तभी मैच का नतीजा आएगा।

जानिए डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तान का संभावित लक्ष्य

20 ओवर का मैच हुआ तो 200 रन
22 ओवर का मैच हुआ तो 216 रन
24 ओवर का मैच हुआ तो 230 रन
26 ओवर का मैच हुआ तो 244 रन

बारिश के कारण खेल रुका

बारिश के कारण खेल रुक गया है। पाकिस्तान की टीम ने 257 रन का पीछा करते हुए 11 ओवर में दो विकेट खोकर 44 रन बना लिए हैं। बाबर आजम और इमाम उल हक आउट हो चुके हैं। फखर जमान और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर हैं। भारत के लिए तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बुमराह और हार्दिक ने एक-एक विकेट लिए हैं।

भारत ने दोनों रिव्यू गंवाए

भारतीय टीम ने गेंदबाजी करते हुए 11 ओवर के अंदर दोनों रिव्यू गंवा दिए हैं। हार्दिक की गेंद पर रिजवान के खिलाफ विकेट के पीछे कैच पकड़े जाने की अपील हुई थी। अंपायर ने नॉट आउट करार दिया तो फिर भारतीय टीम ने रिव्यू मांगा। रीप्ले में दिखा कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था। वहीं, गेंद जहां पैड पर लगी थी तब गेंद स्टंप की लाइन के बाहर थी। ऐसे में भारतीय टीम ने दूसरा रिव्यू भी गंवा दिया।

हार्दिक ने वर्ल्ड नंबर-वन बल्लेबाज बाबर को भेजा पवेलियन

43 रन के स्कोर पर पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा है। बाबर आजम 24 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हार्दिक पांड्या ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब फखर जमान के साथ मोहम्मद रिजवान क्रीज पर हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img