Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

भारत ने कसा शिकंजा  

अश्विन ने झटके चार विकेट, आॅस्ट्रेलिया को 191 रन पर समेटा

  एडीलेड, भाषा: रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने दिन-रात के पहले टेस्ट में आॅस्ट्रेलिया को 191 रन पर आउट करके मैच पर शिकंजा कस दिया जबकि दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत को 62 की बढ़त मिल गई।
भारत के पहली पारी के 244 रन के जवाब में आॅस्ट्रेलिया ने 191 रन बनाए। दूसरी पारी में भारत का स्कोर एक विकेट पर नौ रन था। खराब फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी साव (04) एक बार फिर नाकाम रहे और चौथे ओवर में पैट कमिंस ने उन्हें बोल्ड कर दिया।  दूसरे दिन के आखिर में मयंक अग्रवाल पांच रन बनाकर खेल रहे थे जबकि ‘नाइट वॉचमैन’ के तौर पर आए जसप्रीत बुमराह ने अभी खाता नहीं खोला है। भारतीय गेंदबाजों ने सुबह पहली पारी में बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के बाद बेहद अनुशासित प्रदर्शन करते हुए टीम को मैच में लौटाया और फिर पकड़ बनाई। पहले सत्र में जसप्रीत बुमराह ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्होंने 21 ओवर में 52 रन देकर दो विकेट लिए। अश्विन ने 18 ओवर में 55 रन देकर चार और उमेश यादव ने 16.1 ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट चटकाए। आॅस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन अकेले किला लड़ाते हुए 99 गेंद में दस चौकों की मदद से 73 रन बनाकर नाबाद रहे। अश्विन ने दूसरे सत्र में स्मिथ को सपाट गेंद पर पहली स्लिप में अजिंक्य रहाणे के हाथों लपकवाया।
ट्रेविस हेड (07) भी इस स्पिनर की गेंद पर चकमा खा गए और रिटर्न कैच देकर लौटे। वहीं टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले कैमरन ग्रीन (11) का मिडविकेट में कप्तान विराट कोहली ने दाहिनी ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। मार्नस लाबुशेन को तीसरे सत्र में उमेश ने पगबाधा आउट किया। लाबुशेन ने 119 गेंद में 47 रन बनाए और उन्हें अपनी पारी में दो जीवनदान भी मिले। पहले बुमराह की गेंद पर ऋधिमान साहा ने विकेट के पीछे जीवनदान दिया। इसके अलावा मोहम्मद शमी की गेंद पर फाइन लेग में बुमराह ने भी उनका कैच छोड़ा।  उमेश ने कमिंस (00) और जोश हेजलवुड (08) को भी आउट किया जबकि नाथन लियोन (10) को अश्विन ने अपना चौथा शिकार बनाया।  इससे पहले बुमराह ने शानदार शुरूआती स्पैल में आॅस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया जिससे मेजबान को अच्छी शुरूआत नहीं मिल सकी। जो बर्न्स 41 गेंद में आठ और मैथ्यू वेड 51 गेंद में आठ रन बनाकर बुमराह का शिकार हुए। वेड ने बुमराह की गेंद मिडविकेट पर खेलने की कोशिश की लेकिन वह उनके पैड पर लगी। दूसरी ओर खराब फार्म से जूझ रहे बर्न्स को उन्होंने फुललैंग्थ गेंद पर आउट किया।  इससे पहले भारतीय टीम पहली पारी में 244 रन पर आउट हो गई। मिशेल स्टार्क ने 53 रन देकर चार और पैट कमिंस ने 48 रन देकर तीन विकेट लिए। भारत के आखिरी चार बल्लेबाज गुरुवार के स्कोर में 11 रन जोड़कर ही आउट हो गए। भारत ने आखिरी सात विकेट 56 रन के भीतर गंवाए। इसकी शुरूआत कप्तान विराट कोहली के रन आउट से हुई जो अजिंक्य रहाणे के एक रन लेने के गलत फैसले पर पवेलियन लौटे । अश्विन (15) को दूसरे दिन पहले ही ओवर में कमिंस ने आउट किया। वहीं साहा (09) भी गुरुवार के स्कोर पर ही स्टार्क को अपना विकेट गंवा बैठे। उमेश यादव और बुमराह ने एक-एक चौका लगाया लेकिन कुछ और कमाल नहीं कर सके। दूसरे दिन भारतीय पारी 25 गेंद के भीतर ही सिमट गई।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img