Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

भारतीय बासमती चावल बना विदेशों में पहली पसंद

  • बासमती की पैदावार अधिक होने और दामों में उछाल आने से किसानों के चेहरे खिले

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: बासमती चावल का भारत सबसे बड़ा निर्यातक देश है। यहां के देश की बासमती को अधिक पसंद किया जाता है। खासकर अरब देशों में बासमती को अधिक पसंद किया जाता है। इस बार बासमती का उत्पादन भी रिकॉर्ड तोड़ हुआ है। क्योंकि बासमती पंजाब, हरियाणा के अलावा वेस्ट यूपी में होती है। इसका उत्पादन करने वाले किसानों की भी बल्ले-बल्ले हो गई है। इस बार बासमती का भी अच्छा खासा दाम है। जो किसानों को मिल रहा है और पैदावार अधिक होने के कारण किसान भी बेहद खुश है।

बीईडीएफ प्रतिष्ठा के प्रधान वैज्ञानिक डा. रितेश शर्मा का कहना है कि बासमती की पैदावार इस बार अत्यधिक हुई है, क्योंकि बासमती अमूमन पंजाब हरियाणा और वेस्ट यूपी में किसान इसकी पैदावार करते हैं। अन्य वर्षों के मुकाबले इस वर्ष अधिक पैदावार बासमती हुई है। भारत के बासमती को विदेश में बेहद पसंद किया जाता है। खासकर खाड़ी देशों में बासमती को अधिक पसंद किया जाता है और बासमती को यहां के लोग अपने भोजन के रूप में इस्तेमाल करते हैं। डा. रितेश ने बताया कि पैदावार के साथ-साथ इस बार बासमती के दामों में भी उछाल है,

क्योंकि बासमती के दामों में उछाल आने से इसकी पैदावार करने वाले किसानों के चेहरे पर खुशी का माहौल देखा जा रहा है। दुनिया में बासमती भारत और पाकिस्तान में होती है। इस बार पाकिस्तान में बाढ़ ग्रस्त होने के कारण वहां बासमती की पैदावार नहीं हो सकी है। जिसके चलते भारत में बासमती की पैदावार अत्यधिक हुई और यहां की बासमती के डिमांड अधिक होने के कारण यहां से अधिक निर्यात किया जा रहा है। इसलिए भारत की बासमती लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img