जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को नामीबिया को आखिरी ग्रुप मुकाबले में हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का अपना सफर समाप्त किया। इस विश्व कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही टीम इंडिया 9 साल में पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में पहुंचने में नाकाम रही।
भारतीय टीम के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के साथ ही रवि शास्त्री और विराट कोहली युग का भी अंत हो गया। रवि शास्त्री बतौर कोच अपने कार्यकाल के आखिरी दिन टीम के खिलाड़ियों से ड्रेसिंग रूम में रूबरू हुए उनकी हौसलाफजाई की।
Must Watch: A stirring speech to sign off as the #TeamIndia Head Coach 👏 👏
Here's a snippet from @RaviShastriOfc's team address in the dressing room, reflecting on the team's journey in the last few years. 👍 👍 #T20WorldCup #INDvNAM
Watch 🎥 🔽https://t.co/x05bg0dLKH pic.twitter.com/IlUIVxg6wp
— BCCI (@BCCI) November 9, 2021
बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में रवि टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ जोशीले अंदाज में बात करते दिखे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘यह टीम दुनिया के बेहतरीन टीमों में से एक है।’
उन्होंने कहा, ‘एक टीम के रूप में आप लोगों ने जिस तरह से खेला है, वह मेरी उम्मीदों से अधिक है। पिछले कुछ वर्षों में, आप दुनिया भर में सभी प्रारूपों में खेले और सभी को मात दी।
यह आपको उन महान टीमों में से एक बनाता है जिन्होंने यह खेल खेला है। न केवल एक महान भारतीय क्रिकेट टीम। यह उन महान टीमों में से एक के रूप में गिनी जाएगी, जिन्होंने सभी प्रारूपों में पांच-छह वर्षों में खेला है और परिणाम देखने को भी मिल रहे हैं।’
अपने कार्यकाल में एक भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाने वाले शास्त्री ने कहा, ‘हां, हमारे लिए वर्ल्ड कप अच्छा नहीं रहा, हम आईसीसी टूर्नामेंट जीत सकते थे। लेकिन आपको दोबारा मौका मिलेगा और जब अगला मौका आएगा तब आप ज्यादा अनुभवी और समझदार होंगे।’
टीम की तारीफ करते हुए रवि ने कहा, जीवन यह नहीं है कि आप क्या हासिल करते हैं, यह इस बारे में है कि आपने क्या हासिल किया है।
इसलिए पिछले दो सालों में आप जिस चीज से गुजरे हैं और कोविड की बाधाओं को पार किया, वह खास है। यह इस भारतीय टीम की एक ऐसी चीज है जो मुझे बेहद पसंद है।

