Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Canada News: कनाडा में भारतीय मूल के उद्योगपति की गोली मारकर हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

जनवाणी ब्यूरो

नई दिल्ली: कनाडा में भारतीय मूल के एक बड़े उद्योगपति दर्शन सिंह साहसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह वारदात ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एबट्सफोर्ड इलाके में हुई, जब दर्शन सिंह अपनी कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे।

सीसीटीवी फुटेज में दर्ज हुई वारदात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हत्या की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि दर्शन सिंह अपनी कार में बैठते हैं, तभी एक शख्स उनके पास आता है और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला देता है। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से टोयोटा कोरोला कार में फरार हो जाता है।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने पर अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दर्शन सिंह को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जांच जारी, शुरुआती चरण में है मामला

एबट्सफोर्ड पुलिस ने बताया कि हत्या की जांच फिलहाल शुरुआती चरण में है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर कौन था और उसके तार कहां से जुड़े हैं।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

इस बीच, कनाडा में सक्रिय गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दर्शन सिंह साहसी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। गोल्डी ढिल्लन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

ढिल्लन ने दावा किया कि दर्शन सिंह ड्रग तस्करी में शामिल थे और गैंग द्वारा मांगी गई रकम नहीं देने पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि पुलिस ने अब तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने दी सफाई

पुलिस का कहना है कि वे इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है — चाहे वह व्यवसायिक रंजिशगैंगवार, या पैसों का विवादहो। जल्द ही इस पर विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img