Tuesday, January 20, 2026
- Advertisement -

IndiGo: इंडिगो एयरलाइंस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, क्लास एक्शन केस की तैयारी का दावा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: इंडिगो एयरलाइंस इन दिनों देशभर में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। लोग इसे लेकर लगातार बातचीत कर रहे हैं। हालिया संकट के बाद भले ही कंपनी के हालात अब सामान्य हो गए हों, लेकिन इससे प्रभावित यात्रियों की दिक्कतें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। इसी बीच खबर है कि सैकड़ों यात्री एकजुट होकर एयरलाइंस के खिलाफ ‘क्लास एक्शन’ मुकदमा दायर करने की तैयारी में हैं। यह दावा विमानन विशेषज्ञ संजय लाजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए किया है।

लाजर ने अपनी पोस्ट में बताया कि बड़ी संख्या में यात्री अब भी मदद के लिए उनसे संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह यह जानकारी जनहित में साझा कर रहे हैं। उनके अनुसार, इंडिगो संकट से प्रभावित 829 यात्रियों का एक समूह बन चुका है, जो मुआवजे की मांग को लेकर अदालत जाने की तैयारी कर रहा है।

संजय लाजर ने की ये अपील

अपनी पोस्ट में विमान विशेषज्ञ संजय लाजर ने इंडिगो संकट के दौरान प्रभावित लोगों से एक ग्रुप में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि, जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हुईं, जो हवाई अड्डों पर फंसे रहे या किसी भी तरह से इस अव्यवस्था से प्रभावित हुए, वे इस समूह से जुड़ सकते हैं।

लाजर ने इस बात पर जोर दिया कि ग्रुप में जुड़ने के लिए यात्रियों को एक ईमेल भेजना होगा या दिए गए गूगल फॉर्म को भरना होगा, ताकि वे सामूहिक रूप से कानूनी कार्रवाई कर सकें। संजय लाजर ने यह भी कहा कि यदि किसी को इस प्रक्रिया से जुड़ा कोई सवाल है, तो वे सोशल मीडिया पोस्ट के नीचे जवाब देकर अपनी शंका पूछ सकते हैं।

क्लास एक्शन क्या होता है?

बता दें कि क्लास एक्शन एक तरह की कानूनी प्रक्रिया है, जिसमें एक या ज्यादा व्यक्ति अपने समान दावे के साथ एक समूह के रूप में एक ही मुकदमा दर्ज कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत आरोपित कंपनी पर कुप्रबंधन और धोखाधड़ी जैसे कृत्यों के के लिए सामूहिक मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है।

सर्वे के मुताबिक अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस, साउथवेस्ट एयरलाइंस और अमेरिकन एयरलाइंस पर इस तरह के मुकदमे किए गए थे। क्लास एक्शन का मकसद न्याय की प्रक्रिया को सरल और अधिक प्रभावी बनाना है, जिससे समान मामलों में एक ही निर्णय लिया जा सके और न्यायालयों पर बोझ कम हो।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, अखिलेश यादव ने सांसदों की बैठक बुलाई

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव...

Basant Panchami: कब है वसंत पंचमी? जानिए विशेष पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img