Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

इंदिरा गांधी ने भी सदस्यता गवांकर सत्ता में वापसी की थी

  • राहुल गांधी की सदस्यता जाना भाजपा का बड़ा षडयंत्र

  • सोमवार को शामली में सुभाष चौक पर धरना देंगे कांग्रेसी

जनवाणी संवाददाता |

शामली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म किए जाने को भाजपा का षडयंत्र बताते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि इंदिरा गांधी ने भी सत्ता गंवाई थी लेकिन उन्होंने सत्ता में वापसी की थी। कांग्रेसी सोमवार को शामली शहर के सुभाष चौक पर धरना-प्रदर्शन कर राहुल की सदस्यता जाने का विरोध करेंगे।

शुक्रवार को शहर के बलभद्र मंदिर के निकट जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय पर कांग्रेसियों ने बैठक की। जिसमें पूर्व शहरध्यक्ष वैभव गर्ग ने कहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्य जाने के बाद से ज्यादातर विपक्षी दल एक हुआ है। अब तो एनडीए के घटक दल भी भाजपा की नीतियों को अघोषित इमरजेंसी बताने लगे हैं।

मामला न्यायपालिका का है इसलिए न्यायालय से ही उम्मीद है। नीरव मोदी, ललित मोदी देश का पैसा लेकर भागे हैं तो ऐसे लोगों को क्या कहा जाए? भाजपा नेता रामलाल आठवाले के ब्यान से साफ होता है कि यह सब भाजपा का षडयंत्र है क्योंकि राहुल गांधी ने मुखर होकर विदेश में अपनी बात को रखा था और रामलाल आठवाले ने कहा था कि यदि राहुल गांधी माफी मांग लेते थे ऐसा नहीं होता।

वहीं पीसीसी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने कहा जिस विधायक ने राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराया था वह कई साल से लगातार स्टे लेता आ रहा है ताकि सुनवाई को टाला जा सके। ओमप्रकाश शर्मा ने कहा राहुल गांधी की सदस्यता जाना लोकतंत्र की हत्या है जिसके विरोध में सोमवार को सभा कांग्रेसजन शहर के सुभाष चौक पर धरना देंगे।

इस मौके पर ओमप्रकाश शर्मा, वैभव गर्ग, ठा. लाखन सिंह, बाबू खन, सोमदेव, राजेश कश्यप, सुरेशपाल, पुनीत शर्मा, प्रवीण तरार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img