Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

उद्योगपति विनोद गोयल का दिल्ली के अस्पताल में हुआ निधन

  • हरिद्वार में किया गया अंतिम संस्कार
  • किरतपुर के पंडित जयप्रकाश शर्मा का हुआ निधन

जनवाणी संवाददाता |

किरतपुर: क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी विनोद गोयल का दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। विनोद गोयल का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया।

किरतपुर क्षेत्र के उद्योगपति विनोद गोयल पुत्र धनीराम गोयल का बुधवार की रात्रि बीमारी के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। उनके मृत्यु की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड गई। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार चंडी घाट पर किया गया।

विनोद गोयल के दो लडके, बडा अनुराग गोयल व छोटा अकिंत गोयल है। विनोद गोयल समाजसेवी उद्योगपति होने के साथ सामाजिक, धार्मिक कार्यो में एवं शिक्षण संस्थाओं के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। विनोद गोयल के नेतृत्व में रामा इंस्टीट्यूट कॉलेज, मुस्लिम स्कूल, हिंदू स्कूल, नारायण दास सरस्वती स्कूल, लाला धनीराम सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल चल रहे है।

किरतपुर स्थित उनके आवास पर शोक व्यक्त करने के लिए नगर के प्रमुख व्यवसाई समाजसेवी भारी तादात में पहुंचे और नगर की शिक्षण संस्थाओं का अवकाश कर दिया गया। शोक व्यक्त करने में मुख्य रूप से अरुण अग्रवाल भट्टे वाले, सुंदर गोयल, विजय गोयल, सत्येंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, आदेश अग्रवाल, जेपी वाष्णैय, शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे।

उधर, किरतपुर क्षेत्र के ही पंडित जयप्रकाश शर्मा पुत्र स्व नंद किशोर शर्मा उम्र 84 का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। खबर से परिजनों में शोक की लहर दौड गई है। पंडित जयप्रकाश बहुत ही प्रसिद्ध पंडित थे। पंडित जयप्रकाश शर्मा के दो लडके है जिसमें सुशील कुमार शर्मा व सूर्य दीप उर्फ पम्मी पंडित है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...
spot_imgspot_img