Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

चालक-परिचालकों को दी यातायात नियमों की जानकारी

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत चालक और परिचालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
बुधवार को शामली शहर के कैराना बस स्टैंड पर सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन बस, ट्रक, ऑटो, ई- रिक्शा तथा टैक्सी चालकों की यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मुंशीलाल ने चालक- परिचालकों को यातायात के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही,बताया कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को चिकित्सा के लिए सहयोग करने वाले गुड सेमेरिटन को 5000 रुपये का पुरस्कार दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को तेज गति से वाहन नहीं चलाने चाहिए। साथ ही, ओवरटेक ना करने की सलाह दी।

शासन की प्राथमिकता के अनुसार सुरक्षा सप्ताह के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को 10 प्रतिशत कम करने के लिए चालकों को जागरूक किया। उन्होंने चालकों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिए भी अपील की।

इस दौरान सड़क सुरक्षा संबंधी पंपलेट का वितरण भी वाहन चालकों व यात्रियों को किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बस, ट्रक, टेंपो, ई रिक्शा तथा टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img