जनवाणी संवाददाता |
लखनऊ: 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना निदेशक शिशिर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर में तिरंगा झंडा फहराया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के बाद शपथ भी दिलाई गई।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।