Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

पुलिस के लिए कोई काम नहीं करेंगे मुखबिर

  • पुलिस की कार्य प्रणाली से मुखबिरों में असंतोष

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: स्थानीय थाने से जुड़े मुखबिरों में असंतोष फैल रहा है। मुखबिर पुलिस के लिए काम करने से कतराने लगे हैं। मुखबिरों का कहना है कि वे पुलिस पर भरोसा करके अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिस को सूचना देते हैं, लेकिन अवांछनीय कारणों से पुलिस सूचनाओं को लीक कर रही है। कुछ पुलिसकर्मी आपराधियों से सांठगांठ करके अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बना रहे हैं। पुलिस की गैर जिम्मेदाराना हरकतों के कारण उनकी जान को खतरा उत्पन्न हो रहा है।

अपराधी भी मुखबिरों से दुश्मनी रखने लगे हैं। थाने से जुड़े एक मुखबिर ने नाम ने छापने की शर्त पर बताया कि पिछले दिनों उसने एक सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने सूचना पर काम नहीं किया। सेटिंग होने पर कार्रवाई के बजाय अपराधी को उसका नाम तक बता दिया गया। एक अन्य मामले में दूसरे मुखबिर द्वारा संगीन अपराध करने वाले एक सक्रिय गैंग के बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस में गैंग के सदस्यों से संपर्क करके बिना कार्रवाई मामला निपटा दिया।

मुखबिर ने दावा किया है कि पुलिस को बताई गई बाते अगले दिन ही अपराधियों की जुबानी सुनी गई। पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर मुखबिर में रोष व्याप्त हो रहा है। नतीजतन मुखबिरों ने पुलिस से दूरी बनाने का मन बना लिया। मुखबिर पुलिस के लिए काम नहीं करने के मूड में आ चुके हैं। मुखबिरों का कहना है कि पुलिस अफसर आए दिन सहयोग की अपेक्षा जाहिर करते हैं, लेकिन पुलिस ही अपनी हरकतों से सूचना तंत्र को ध्वस्त करने में लगी है। स्थानीय पुलिस का यह हाल तब है

18 13

जब विगत दिनों थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में सीओ मवाना सौरभ सिंह ने जन साधारण से अपराधिक गतिविधियों की सूचना दिए जाने का आह्वान करते हुए सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखने का वचन दिया था। फलावदा पुलिस भरोसे पर खरी नहीं उतर पा रही है। परिणाम स्वरूप मुखबिरों में असंतोष है। पुलिस का सूचना तंत्र कमजोर होने के दावों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। इस मामले में एक मुखबिर ने अतिशीघ्र कप्तान को स्थिति से अवगत कराने की बात कही है।

मंदिर से नाग चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद

भावनपुर: अब्दुल्लापुर स्थित मैन किला रोड पर शिव मंदिर है। मंगलवार दोपहर एक चोर स्कूटी पर आया और मंदिर नाग चोरी करके ले गया। शाम को मंदिर के सेवक संतोष कुमार जब मंदिर की सफाई करने पहुंचे तो मंदिर में अन्दर जाकर देखा कि शिवलिंग पर रखा नाग नहीं था। उसके बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो देखा कि एक चोर नाग चोरी करके थैले में रखकर ले गया। उसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी। दो दिन पूर्व गंगा सिटी कालोनी स्थित शिव मंदिर से भी चोर नाग चोरी करके ले गया था।

जानलेवा हमला मामले में चार पर मुकदमा

मेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित युवक आकाश पुत्र योगेन्द्र निवासी शेरगढ़ी ने अपनी तहरीर में कहा है कि 11 मार्च को शाम के वक्त कांशीराम टेंपो स्टैंड के पास चार युवकों ने लाठी-डंडों से उसको बुरी तरह से मारा पीटा। उसको गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। तहरीर के आधार पर लोहिया नगर पुलिस ने आरोपी बताए गए हर्ष पुत्र गुप्ता निवासी कांशीराम कालोनी, दीपांशु पुत्र तेजपाल निवासी काशीराम कालोनी, हर्ष पुत्र संजीव निवासी भोपाल विहार भावनपुर व शिवम पुत्र राकेश निवासी कुट्टी शास्त्रीनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img