Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

अबोध बच्चे ने जूस समझकर पी लिया एसिड

  • परिजनों ने आनन-फानन में कराया अस्पताल में भर्ती, बच्चे की हालत खतरे से बाहर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एक अबोध बच्चा दुकान पर रखा तेजाब कोल्डड्रिंक्स या जूस समझकर पी लिया। इतने में बच्चे की हालत बिगड़ने लगी, फौरन उसके परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए। अस्पताल में बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल बच्चा खतरे से बाहर है।

बता दें कि थाना गंगानगर निवासी रागिनी गुप्ता ने बताया कि उनका 8 वर्षीय बेटा दिव्यांश शुक्रवार की देर शाम अपने पिता विपिन के साथ मार्केट गया था। रास्ते में किराना स्टोर पर बेटे ने पिता से बिस्किट लेने के लिए कहा। पिता समान दिलाने के लिए प्रियांशी गुप्ता किराना स्टोर पर रुक गए। उनकी दुकान पर बैठे दुकान मालिक के बेटे से उसकी निगरानी रखने की बात कहकर पास की दुकान पर सामान लेने के चले गए।

इसी बीच दिव्यांग बच्चे ने दुकान में रखे एसिड की बोतल को उठाकर पी लिया। एसिड की बोतल को जूस समझकर पीने के बाद बच्चे के मुंह से खून आना शुरू हो गया। पिता विपिन जब पास की दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा उनके बेटे के मुंह से खून आ रहा था। आनन फानन में पिता विपिन बेटे को गंगानगर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए और भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत में सुधार बताया। बच्चे के द्वारा एसिड पीने की सूचना पर दुकान मालिक की पत्नी प्रियांशी गुप्ता भी मौके पर पहुंच गई और बच्चे का हाल जाना। हालांकि इस मामले में दिव्यांश की माता का कहना है कि जब बेटे को दुकानदार के बेटे की निगरानी में छोड़कर गए थे तो उन्होंने ध्यान क्यों नहीं रखा।

12 8

इसके चलते पीड़िता के पति विपिन ने दुकानदार के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है। सूचना पर गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित परिवार से दुकान मालिक के खिलाफ तहरीर देने की बात कही। समाचार लिखे जाने तक किसी और से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

लिसाड़ी रोड पर हुई थी बड़ी घटना

पूरे शहर की गली मोहल्ले और दुकानों पर खुलेआम एसिड की बिक्री की जा रही है। प्रशासन बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। एसिड की बिक्री को लेकर प्रशासन को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। करीब 1 साल पहले लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित लिसाड़ी रोड पर एक ई रिक्शा चालक एसिड की 12 कैन ला रहा था। ई रिक्शा का पहिया गड्ढे में गिरने के कारण एक कैन गिर गई और पीछे से आ रही कैंटर के टायर के नीचे आने से करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। आए दिन हो रही घटना के बाद भी प्रशासन एसिड को लेकर गंभीर नहीं है।

कीटनाशक पीने से अजराड़ा में बच्चे की मौत

मुंडाली: क्षेत्र के गांव अजराड़ा में शुक्रवार सुबह घर में रखे कीटनाशक को पीने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। अजराड़ा निवासी तालिब के 10 वर्षीय पुत्र हुमैर ने घर में फसल में डालने वाली कीटनाशक दवा पी ली जिससे उसकी हालत गंभीर होने लगी, हुमेर की हालत खराब होती देख परिजन उसे मेरठ स्थित शिव शांति हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, हुमैर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

लावड़: देदवा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत से गांव में कोहराम मच गया। गांव की रानी पत्नी पदम जाटव रोज की तरह कमरे में सो रही थी। सुबह जब परिजनों ने जाकर देखा तो रानी बदहवास में मिली। परिजनों ने जगाने का प्रयास किया तो पता चला की रानी की मृत्यु हो चुकी है। सूचना पड़ोसियों द्वारा थाना इंचौली पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज भेजा और जांच शुरू की रानी का मायका ग्राम रिठानी थाना परतापुर है। रानी की शादी लगभग चार महीने पूर्व में पदम पुत्र रामपाल जाटव से हुई थी। रानी का पति पदम टाइल्स पत्थर लगाने का कार्य करता है। पदम के परिवार में माता-पिता व तीन भाई हैं।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। वहीं, इस संबंध में सीओ सदर देहात देवेश सिंह का कहना है कि संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की जाएगी। उधर, इस संबंध में इंचौली थाना प्रभारी सूर्यदीप बिश्नोई का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच करा कर कार्रवाई की जायेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img