Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

मामा की बरात में आई मासूम की चाकू से गोदकर हत्या

  • सोई थी घर में, देर रात शव मिला श्मशान में
  • गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर गढ़ रोड किया जाम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भावनपुर के गांव दतावली में शादी समारोह में आयी ढाई साल की मासूम की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गयी। हत्या की वारदात से दलित समाज में आक्रोश है। वहीं, दूसरी ओर सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी देहात, सीओ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी। इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना से गुस्साए दलित समाज के लोगों ने मेडिकल पोस्टमार्टम हाउस के बाहर गढ़ रोड पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया।

गाजियाबाद के थाना नंदग्राम हरबंस नगर निवासी अनिल व सपना अपने दो बच्चों युग कुमार व अविका को लेकर फतेहउल्लापुर में शादी में आए थे। सपना के ताऊ ऋषिपाल के पुत्र चमन की भावनपुर के दतावली में सोमवार को बरात गई थी। रात करीब 12 बजे अनिल के दोनों बच्चे जहां जिस घर में बरात आयी थी, उसके सामने खाली प्लाट में पडेÞ तख्त पर मोबाइल चला रहे थे। वहां तमाम महिलाएं भी मौजूद थीं। अनिल वहां से लघुशंका के लिए खेतों की ओर चला गया। महिलाओं को फेरों के लिए आवाज दे दी। 20 मिनट बाद अनिल वापस लौटा तो वहां अविका नहीं थी।

उसने युग से पूछा तो उसने अनभिता जाहिर की। अनिल यह सोचकर कि बच्ची सपना के साथ होगी, वहीं बैठ गया। कुछ देर बाद सपना उसके पास आयी और पूछा कि अविका कहांं है। सब जगह तलाश किया, लेकिन कहीं नहीं मिली। ढाई साल की बच्ची के गायब होने पर हड़कंप मच गया। तलाश शुरू हुई तो देर रात करीब दो बजे मासूम का शव श्मशान में पड़ा मिला। उसकी निर्मम हत्या की गई थी। नीचे के कपडेÞ गायब थे। बच्ची की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या की गयी थी। बच्ची के सिर के बाल भी नोंचकर निकाल डाले थे। गर्दन पर कई जगह चाकू से वार किये गए थे।

इस अलावा बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से हमला किया गया था। कपड़े बुरी तरह से फटे हुए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची की हत्या से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। आलाधिकारियों को जानकारी मिली तो दिन निकलते ही एसपी देहात कमलेश बहादुर मौके पर पहुंच गए। उनसे पहले वहां फोरेंसिक टीम पहुंच चुकी थी। कुछ देर बाद एसएसपी विपिन ताडा भी पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि बच्ची की हत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आयी है। जांच चल रही है। जांच में सामने आया है कि घुड़चढ़ी के दौरान बग्गी के फूल तोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस उसी को हत्या की वजह मान रही है।

तंत्र क्रिया, रंजिश या मासूम से दुष्कर्म

भावनपुर के दतावली में ढाई साल की मासूम की हत्या के पीछे तंत्र क्रिया, रंजिश या फिर दुष्कर्म के बाद हत्या इस पर अभी पुलिस चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन बताया गया है कि चमन की चढ़त के दौरान गांव के कुछ युवकों ने उसके गले में पड़ी माला में से नोट तोड़ लिए थे। उस वक्त मासूम की मां सपना चमन के पास ही मौजूद थी। वह इन युवकों से उलझ गयी। उनको चांटे लगाकर भगा दिया। लोगों ने बीच बचाव कर झगड़ा शांत कर दिया।

अब सवाल उठ रहा है कि कहीं इसी वजह से तो हत्या नहीं कर दी गयी। तंत्र क्रिया की बात भी आ रही है, क्योंकि मासूम के कान पर गहरा घाव है, सिर का गोश्त धारदार हथियार से उतारा गया है। पैर में घाव के निशान हैं। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी धारदार हथियार से प्रहार के निशान हैं। इसलिए सबसे ज्यादा आशंका तंत्र क्रिया को लेकर जतायी जा रही है।

पूर्व विधायक ने की एसएसपी से बात

भावनपुर के दतावली में मासूम की हत्या मामले में पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने एसएसपी विपिन ताडा से बात की थी। उन्होंने मामला अपनी विधानसभा क्षेत्र का बताते हुए घटना के आरोपियों के खिलाफ माकूल कार्रवाई का आग्रह किया। एसएसपी घटना स्थल पर पहुंचे। उसके बाद ही भावनपुर एसओ ने तीन को हिरासत में लिया।

तीन लोग हिरासत में

बच्ची की हत्या में घरवालों ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में शिवप्रकाश, अरुण और आसिफ का नाम है। शिव प्रकाश जिस मामा की शादी में बच्ची आयी थी, उसका सगा साढूृ है। आसिफ और अरुण दोनों शिव प्रकाश के दोस्त हैं। तीनों पुलिस की हिरासत में हैं। इनमें दो टेंट वाले हैं।

परिजन शव लेकर गाजियाबाद रवाना

पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव लेकर माता-पिता देर शाम गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। पिता अनिल ने बताया कि अंतिम संस्कार गाजियाबाद के नंदग्राम थाना के हरबंस इलाके में जहां वो रहते हैं, वहीं पर करेंगे। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि पुलिस वारदात का सही खुलासा करेगी।

मुंह दिखाई और अन्य समारोह रद्द

दुल्हन को विदाई कराकर ससुराल लाया गया, लेकिन ससुराल में आज होने वाले समारोह रद्द कर दिये गए। न दुल्हन की मुंह दिखाई हुई और न ही अन्य रस्में। मामा ने बताया कि सभी कार्यक्रम रद््द कर दिये गए हैं।

शीघ्र होगा खुलासा

एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि दतावली में बच्ची की हत्या का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा। मृतका के परिजनों ने तहरीर दी। कुछ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img