Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण

  • पैथोलॉजी लैब और कोल्ड चेन में परखी व्यवस्थाएं

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: मुख्य चिकित्साधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेकर चिकित्साधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बुधवार को सीएमओ वीर बहादुर ढाका ने शामली सीएचसी का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने इमरजेंसी रूम, औषधि वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष, पैथोलॉजी लैब, कोल्ड चैन में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पैथोलॉजी लैब में पैथोलॉजिस्ट अशोक कुमार से जांचों के बारे में जनकारी प्राप्त की। कोल्ड चेन कक्ष के निरीक्षण के दौरान वैक्सीन का रखरखाव एवं आनलाइन संचालन सुनिश्चित किया।

इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवोकन कर दवाईयों की उपलब्धता, वैक्सीन की उपलब्धता आदि की भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डा. सफल कुमार, डा. दीपक कुमार, वैक्सीन प्रभारी उपस्थित रहे।

42 18

फिट हैल्थ वर्कर अभियान में नपा कर्मचारियों का परीक्षण

शामली सीएचसी के प्रभारी डा. सफल कुमार ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार के लिए सरकार ने फिट हैल्थ वर्कर अभियान चलाया है। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान 02 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 23 अक्टूबर तक चलेगा। बुधवार को नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img