- सीओ सरधना की मौजूदगी में बाबरी पुलिस ने दी सलामी
जनवाणी ब्यूरो |
सरूरपुर: शनिवार की रात हार्टअटैक अटैक से हुई इंस्पेक्टर सरूरपुर की मौत के बाद रविवार की सुबह उन्हें पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया और पुलिस वाहन से सम्मान के साथ उनके पृतक गांव शामली जिले के बनती खेड़ा गांव ले जाया गया जहां उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी मौत को लेकर जहां पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड गयी, वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
गौरतलब है कि इंस्पेक्टर सरूरपुर अरविंद कुमार की शनिवार की रात लगभग 9 बजे अचानक थाने पर बैठे समय तबीयत बिगड़ गई थी, सीने में दर्द की शिकायत के बाद में पहले पीएचसी और बाद में मेट्रो हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन मौत हो गई थी। रात में पोस्टमार्टम के बाद उनकी शव को पुलिस लाइन ले गया जहां पुलिस विभाग में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया।

रात में ही मौके पर एसएसपी समेत तमाम आला अफसर पहुंच गए थे। पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई थी। पुलिस लाइन में गार्ड आफ ऑनर के बाद उनके शव को सम्मान के साथ पुलिस वाहन से शामली जिले के थाना बाबरी के गांव बनती खेड़ा में लाया गया, जहां रविवार की सुबह लगभग 10 बजे उनके शव को बाबरी थाने की पुलिस ने सीओ सरधना आरपी शाही की मौजूदगी में अंतिम सलामी दी गई। जिसके बाद उनके बड़े बेटे हर्षित में मुखाग्नि देकर गमगीन माहौल में इंस्पेक्टर का अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान छोटे भाई पुनीत व पिता राजवीर सहित तमाम परिवार वालों की आंखें नम हो गई, गांव में में भी गम का माहौल बना हुआ था। उधर, अंतिम संस्कार के दौरान सरूरपुर क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति व थाना का स्टाफ मौजूद रहा। अंतिम संस्कार के दौरान गुलजार चेयरमैन, मतीन प्रधान जसड, प्रवीण प्रधान रामपुर, जिला पंचायत सदस्य विपिन तालियान सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

