Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

सड़क हादसे में घायल दरोगा की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

  • दिल्ली की युवती से दो माह पूर्व हुई थी शादी, शाहजहांपुर में थी तैनाती

जनवाणी संवाददाता।

मेरठ: टीपीनगर नगर थाना क्षेत्र में स्थित सरस्वती विहार निवासी दरोगा मोहित कुमार 30 जनवरी को कार से शाहजहांपुर जा रहे थे, इस दौरान अमरोहा में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। घायल दरोगा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार देर रात दरोगा की उपचार के दौरान मौत हो गई। दरोगा शाहजहांपुर में तैनात थे।
टीपी नगर के सरस्वती विहार निवासी डॉ. कैलाशचंद्र ने बताया कि वह मूलरूप से बुलंदशहर के गांव सलेमपुर के रहने वाले हैं। उनके परिवार में पत्नी धर्मवती देवी, एक बेटी, बेटा डाक्टर सुरेंद्र व छोटा बेटा, मोहित था। बेटा मोहित 2023 में दरोगा के पद पर भर्ती हुए थे। उनके दामाद राजकुमार भी मैनपुरी में दरोगा के पद पर तैनात है।10

दरोगा मोहित की शादी लगभग दो महिने पूर्व दिल्ली निवासी द्रारिका अलका के साथ हुई थी। मोहित 27 जनवरी को तीन दिन की छुट्टी पर घर आये थे। 30 जनवरी को दरोगा मोहित कार से वापस शाहजहांपुर जा रहे थे। इसी दौरान अमरोहा में हार्ईवे पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जोरदार लगी कि दरोगा की कार कई बार पलट कर क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसमें मोहित गंभीर रुप से घायल हो गए थे। जिसके बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था।

कैलाशचंद्र 20 साल पहले मेरठ आ गये थे, बच्चों को देनी थी। अच्छी शिक्षा
पीड़ित पिता कैलाशचंद्र ने बताया कि वह बच्चों को अच्छी शिक्षा देने लिए गांव से 20 साल पहले टीपी नगर के रोहटा रोड पर आकर रहने लगे। छोटा बेटा मोहित पढ़ने में बैहद होशियार था और पुलिस बनना चाहता था। मोहित ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा अपने गांव से ही पास की थी। जिसके बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की थी। 12वीं कक्षा पास करने के बाद से ही मोहित पुलिस की तैयारी में जुट गये थे। मोहित दिल्ली हाईकोर्ट में पेशगार के पद पर चयनित हो गये थे। चार महीने पेशकार की ड्यूटी करने के बाद मोहित यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर चयनित हो गये। जिसके बाद उन्होंने पेशकार पद से इस्तीफा देकर दरोगा की नौकरी ज्वाइन कर ली।11

दो माह पहले हुई थी शादी
दिल्ली निवासी पीड़िता अलका ने बताया कि दो माह पहले उनकी शादी दरोगा मोहित से हुई थी। मोहित ने पत्नी और मां से जलद छुट्टी लेकर घर वापस आने की बात कही और ड्यूटी को रवाना हो गये थे। हमें क्या पता था कि मोहित का एक्सीडेंट को जाएगा और वह अब वापस घर नहीं लौटेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img