Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

अमर बलिदानियों की गौरव गाथा देश को प्रेरित करता है आजादी का 75वां वर्ष: धीरज गुर्जर

  • देश में संविधान व लोकतंत्र को खतरा,जिसकी रक्षा केवल कांग्रेस कर सकती है-धीरज गुर्जर
  • जिनकी विचारधारा तिरंगे को नमन की नहीं वह देश भक्ति मत सिखाये-धीरज गुर्जर
  • कांग्रेस की आजादी गौरव यात्रा में रहा उत्साह

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आजादी के 75वें वर्ष में कांग्रेस द्वारा राष्ट्रव्यापी आजादी की गौरव यात्रा आज महानगर स्थित गोल मार्किट से विकासनगर स्थित गुलाचीन मंदिर पर समाप्त हुई राजस्थान सरकार के मंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी धीरज गुर्जर के नेतृत्व में यात्रा में आजादी के ज्ञात व अज्ञात अमर बलिदानियों के गौरव पूर्ण इतिहास को याद किया गया यात्रा के समापन गुलाचीन मंदिर पर राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के संघर्ष में अमर बलिदानियों का संघर्ष उनकी गौरवगाथा से देश आज भी प्रेरणा लेता है, देश का संविधान, संवैधानिक संस्थाएं व लोकतंत्र को गहरा खतरा सत्ताधारी दल की नीतियों के कारण उत्पन्न होता जा रहा जिसकी रक्षा के लिये कांग्रेस
कटिबद्ध है।

गुर्जर ने कहा 9 अगस्त की तारीख भारतीय इतिहास में आजादी कि निर्णायक संघर्ष वह तारीख है जब कांग्रेस के आंदोलन ने आंग्रेजो को देश छोड़ने के लिये विवश किया उस समय भी देश विरोधी ताकतों ने आंग्रेजो से भारत न छोड़ने की अपील की थी जिनकी विचारधारा राष्ट्रध्वज तिरंगे के नमन की नही थी वह देशवासियों को देशभक्ति मत सिखाये,उंन्होने कहा कि संविधान,संवैधानिक संस्थाए लोकतंत्र को मटियामेट करने की कोशिश करने वालो ने बिगड़ी कानून व्यवस्था, महंगाई बिगड़ती अर्थव्यवस्था से मुह मोड़कर जनता से छल करने के अतिरिक्त कुछ नही कर पायी जनता के कष्टों को कांग्रेस समझती है उसके लिये वह संघर्ष के मार्ग पर चल रही है।

54 2

कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी ने बताया कि कांग्रेस की आजादी गौरव यात्रा में नेताओं, कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह रहा यात्रा मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम व अमर बलिदानियों के नाम का जयघोष होता रहा। यात्रा का आरंभ राजस्थान सरकार के मंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी माननीय श्री धीरज गुर्जर जी द्वारा निशातगंज गोल मार्केट स्थित चन्द्रशेखर पार्क में वीर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू हुई यात्रा वायरलेस चौराहा, रहीम नगर, खुर्रम नगर से विकासनगर गुलाचीन मंदिर पर समाप्त हुई और रास्ते भर आम जनता ने भी यात्रा का भरपूर स्वागत किया। यात्रा के दौरान ध्वजवाहक की भूमिका में सेवादल के जोन अउक्त कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव एवं सह प्रभारी उ0प्र0 धीरज गुर्जर, मीडिया एवं कम्यूनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, डॉ0 मसूद अहमद, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, सतीश अजमानी, अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह, शिव पाण्डेय, सैफ अली नकवी, प्रदेश सचिव शाहनवाज मंगल आजमी, प्रदीप कनौजिया, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह, ललन कुमार, पंकज तिवारी, संजय सिंह, विकास श्रीवास्तव, विशाल राजपूत, प्रियंका गुप्ता, रफत फातिमा, मुकेश सिंह चौहान, ममता चौधरी, अनस रहमान, राजेश सिंह काली, वीरेन्द्र मदान, रमेश मिश्रा संपूर्णानंद मिश्रा, नईम सिद्दीकी, डॉ0 जियाराम वर्मा, संजय शर्मा, शहनवाज आलम, मनोज यादव, अनुसुईया शर्मा, कुलदीप चौधरी, नीरज तिवारी, राकेश पाण्डेय।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img