Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

जब जांच के बाद ही किश्त जारी हुई थी तो अब अपात्र क्यों ?

  • पीएम आवास योजना में जारी किश्त रिकवरी को भेजा नोटिस

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शहर के मोहल्ला रामसागर के कई परिवारों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर डूडा विभाग पर पात्रता की जांच की दो किश्त जारी कर अब तीसरी किश्त जारी करने से पहले रिकवरी नोटिस भेजने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जांच के बाद ही उन्हें पात्रता मिली और दो किश्ते भी जारी हुई थी।

बुधवार को शहर के मोहल्ला रामसागर निवासी महिला-पुरूषों ने जिलाधिकारी जसजीत कौर को प्रार्थना पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि वह गरीब, बेरोजगार और मजदूर पेशा लोग है। जो अपने स्थान पर पिछले करीब 40 वर्षो से रह रहे है। जो कच्चे मकान में रहते थे।

पक्का मकान बनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री शहरी आवास विकास योजना के तहत फार्म भरे थे। जिसकी हर स्तर पर पात्रता की जांच की गई। जिसके बाद दो किश्ते जारी की गई, जिसमें पीड़ितों ने पक्का मकान बनवा लिया। जहां वह परिवार सहित रह रहे है। अब उक्त विभाग द्वारा तरह तरह का दबाव बनाकर नोटिस भेजा जा रहा है। डूडा विभाग के कर्मियों द्वारा सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है। पीड़ितों ने मामले में जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई है।

प्रार्थना पत्र देने वालों में इरफान, नाजिद, राजबीर, सोहनबीर, रमेश, सोनू, बेबी, विकास, अमित, देवेन्द्र, रविन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img