Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

महिला सीए ने एडीजी को सुनाई आपबीती, कार्यवाही के निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बच्चा गोद लेने के बाद महिला डाक्टर की ब्लैकमेलिंग की शिकार महिला सीए न्याय के लिये दर-दर भटक रही है। बुधवार को महिला सीए अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल से मिली और कहा कि दारोगा लाइन हाजिर भी हो गया लेकिन अभी तक महिला डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया जा रहा है। एडीजी ने एसपी सिटी द्वारा की जांच रिपोर्ट को तलब किया है।

महिला सीए अपनी शिकायत को लेकर अपने अधिवक्ता राम कुमार शर्मा के साथ आज सीए एसोसिएशन को लेकर साथ एडीजी राजीव सभरवाल से उनके कार्यालय पर जाकर मिली। महिला ने एडीजी को पुलिस की हीलाहवाली की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि जब उसके प्रकरण में दारोगा गौरव राणा लाइन हाजिर कर दिया गया फिर भी मुकदमा दर्ज क्यों नहीं हो रहा है।

एडीजी पुलिस मेरठ जोन ने कहा की पूर्ण घटनाक्रम से वह अवगत है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने किस प्रकार जांच की है उनकी रिपोर्ट मंगायी जा रही है। उसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। मंगलवार को इसकी शिकायत महिला ने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव डीजीपी पुलिस मेरठ और आइजी मेरठ से की थी।

गौरतलब है कि एक बिन मां बाप की महिला जो अकेले रह कर कार्य करते हुए अपना जीवन यापन कर रही थी। उसने अपनी किरायेदार सरकारी डॉक्टर के कहने पर पिलखवा हापुड़ से विधिवत समाज और रिश्तेदारों की परवाह किए बगैर एक नवजात बच्ची को गोद लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img