Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

स्मार्ट सिटी के कार्य में कम प्रगति पाए जाने पर एफआईआर के निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: मंडलायुक्त लोकेश एम. ने स्मार्ट सिटी के कार्यों में लक्ष्य के अनुरूप कम प्रगति पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जल निगम तथा आईसीसीसी के ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि लक्ष्य के अनुरूप कार्य में अपेक्षित प्रगति लाई जाए।

लोकेश एम. आज शहर में स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत स्मार्ट रोड, सिवरेज तथा आईसीसीसी के कार्यों का औचक निरीक्षक कर रहे थे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी और ठेकेदार को लक्ष्य के अनुरूप समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने घण्टाघर से कोर्ट रोड, मेला गुघाल रोड आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, जल निगम के एक्सईएन, जल निगम और आईसीसीसी के ठेकेदार उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img