- नगर निगम में बने आईटीएमएस सिस्टम में होगा डाटा फीड
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: शहर में नौ चौराहों पर आईटीएमएस सिस्टम के तहत कैमरे आदि लग चुके हैं। अब जल्द ही इसके चालान की प्रक्रिया भी शुरू हो ज ाएगी। आईटीएमएस कंट्रोल रूम में दिनभर में डाटा फीड होगा और उसके बाद जिन लोगों ने नियम तोड़े हैं। उनकी जांच करने के बाद ही टैÑफिक पुलिस का सिपाही वेरीफिकेशर कर उसका चलान बनाने को जानकारी आगे भेजेगा। किन-किन कारणों पर चालान किया जाना है यह सब जानकारी सिपाही ही निर्धारित करेगा। कि यह नंबर किस गाड़ी का है या किस गाड़ी का नहीं है।

शहर में कई चौराहों पर आईटीएमएस के तहत ट्रैफिक कंट्रोल होना शुरू हो गया है। हालांकि अभी चालान प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही यह प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। जो वाहन नियम तोड़ रहे हैं, उनका डाटा यहां नगर निगम में बने कंट्रोल रूम में फीड़ हो जायेगा और उसके बाद ड्यूटी पर तैनात सिपाही इसका वेरीफिकेशन कर वाहन सही है या नहीं इसका डाटा आगे भेजेगा जिसके बाद उसका चालान कटेगा।
ये रहेगी प्रक्रिया
आईटीएमएस सिस्टम के तहत चालान किस प्रकार कटेगा यह जानकारी सभी को पता होनी चाहिए। अभी तीन नियमों को लेकर इसकी प्रक्रिया शुरू होगी जिसमें ट्रिपल सवारी, बिना हेलमेट और जेबरा क्रॉसिंग। जो भी वाहन यह तीन नियम तोड़ेगा उनको सलेक्ट किया जाएगा और उस मौके पर जिस भी चौराहे पर जो सिपाही तैनात होगा वह कंट्रोल रूम में जाकर जांच करेगा कि वह गाड़ी एम्बुलेंस आदि तो नहीं है।
अगर कोई अन्य वाहन नियम तोड़ता है तो इसकी जानकारी आगे सिपाही के वेरीफिकेशन के बाद भेज दी जाएगी और चालान कट जाएगा। जिसकी जानकारी मोबाइल के माध्यम से पहुंचेगी। कंट्रोल रूम इंचार्ज व स्मार्ट सिटी नोडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि अभी चालान की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई ही है जल्द ही निर्देश मिलते ही इसी प्रकार से यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पूरी जानकारी एनआईसी पहुंचने के बाद चालान कट जाएगा।

