Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

क्या केवल आठ घंटे नींद काफी है?

Sehat


अक्सर यह माना जाता है कि आठ घंटे की नींद एक व्यक्ति के लिए जरूरी है लेकिन यह बात सभी पर लागू नहीं होती। कई ऐसे लोग हैं जो आठ घंटे से ज्यादा सोकर भी अपने आप को थका-थका महसूस करते हैं और यही नहीं, इस थकावट की वजह से वे दिनभर के काम में न जाने कितनी गलतियां करते हैं। नींद की कमी बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर भी गहरा असर डालती है। बच्चे दिन में चिड़चिड़े रहते हैं। उनसे भी ज्यादा चीजें टूटती हैं। एक और निशानी यह है कि वे गणित में कमजोर और झगड़ालू भी हो जाते हैेंं।

इसी तरह पुरूषों को भी तकलीफ होती है। वे अक्सर गाड़ी चलाते समय भयंकर तरीके से गाड़ी चलाते हैं जिससे दुर्घटना होने का खतरा रहता है। यह एक जानी मानी बात है कि कई भयानक दुर्घटनाएं उन्हीं गाड़ी चलाने वालों से होती हैं जिन्हें गाड़ी चलाते समय नींद आ रही थी। आज के दौर में खासतौर पर शहरों में रहने वाले बच्चे, युवा पीढ़ी, बूढ़े, सभी लोग अपने 24 घंटों में ज्यादा से ज्यादा समय अनेक कामों में व्यतीत करते हैं।

आज के दौर में हर कोई काम के अलावा और कई कार्य करते हैं जैसे कि सभी लोग कोई न कोई रूचि अपनाते हैं फिर चाहे वह सैर करना हो, तैरना, नृत्य की शिक्षा हो या खेलकूद हो। इस तरह अपने पूरे दिन में आप अपने आप को इतना व्यस्त रखते हैं कि आप थोड़ा भी रूक कर, थम कर आराम नहीं करते। एक कार्य खत्म हुआ तो दूसरा शुरू, इस वजह से लगभग 50 से भी ज्यादा प्रतिशत लोगों को नींद की कमी महसूस हो रही है। यही नहीं, नींद की कमी एक महामारी की तरह फैल रही है।

प्राय: यह माना जाता है कि एक आम इंसान को आठ घण्टे नींद चाहिये। बच्चों को तथा युवा पीढ़ी को 9.10 घण्टे नींद की आवश्यकता होती है इसलिए अपने-अपने कार्य इस प्रकार रखें जिनसे आपको रोज छ: या सात घण्टे नींद मिलती है तो आपकी नींद के दो घण्टे कम रह जाते हैं। यह दो घण्टे की नींद यदि एक या दो दिन तक न मिले तो कोई खास असर नहीं होगा लेकिन यदि यह नींद का उधार कई दिन बढ़ता जाए और आपका जीने का तरीका बन जाए तो ये सभी तकलीफें आपको हो सकती हैं।

  अम्बिका


janwani address 7

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img