Saturday, April 18, 2026
- Advertisement -

इस्लामिक आतंकी संगठन हिजबुल्ला ने इस्राइल पर दागे रॉकेट, लेबनान में इस्राइल की जवाबी कार्रवाई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: शीर्ष कमांडर फुआद शुकर के मारे जाने से गुस्साए हिजबुल्ला ने बृहस्पतिवार देर रात (स्थानीय समय) इस्राइल पर दर्जनों रॉकेज हमले किए। हालांकि, केवल पांच रॉकेट ही इस्राइल में प्रवेश कर पाए। इस्राइल के रक्षा बलों के अनुसार, रॉकेट हमलों में किसी तरह के नुकसान या किसी नागरिक के घायल होने की खबर नहीं है। वहीं, इस्राइल ने भी जवाबी कार्रवाई में दक्षिणी लेबनान के येटर में हिजबुल्ला के रॉकेट लॉन्चर पर हमला किया।

बता दें कि इस्राइल के गोलान हाइट्स में फुटबॉल मैदान पर हिजबुल्ला द्वारा किए गए हमले में 12 बच्चों की मौत हो गई थी। जिसके बाद इस्राइल ने हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर फुआद को बेरूत में मार गिराया। फुआद के मारे जाने के बाद हिजबुल्ला और इस्राइल के बीच तनाव बढ़ गया है।

फुआद की मौत के 48 घंटे बाद हिजबुल्ला ने इस्राइल के पश्चिमी गैलिली पर रॉकेट हमले किए और इसकी जिम्मेदारी भी ली है। हिजबुल्ला ने दावा किया है कि उसने पहले लेबनान के चामा गांव में इस्राइली हमले के जवाब में मेत्जुबा के उत्तरी सीमा समुदाय पर दर्जनों रॉकेट दागे हैं। चामा में कथित तौर पर चार सीरियाई मारे गए और कई लेबनानी नागरिक घायल हो गए।

इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) के अनुसार, जवाब में इस्राइली बलों ने लेबनान के येटर में हिजबुल्ला के रॉकेट लॉन्चर पर हमला किया, जिसका इस्तेमाल पश्चिमी गैलिली पर बमबारी के लिए किया जा रहा था। आईडीएफ ने कहा, आज शाम हमले में दागे गए कई रॉकेटों को हवाई सुरक्षा द्वारा रोक दिया गया, जबकि अन्य खुले क्षेत्र में जा गिरे।

आईडीएफ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, पश्चिमी गैलिली क्षेत्र में सक्रिय किए गए अलर्ट के बाद, लेबनान से आए कई रॉकेटों का पता चलने के बाद कुछ को हवा में ही नेस्तनाबूद कर दिया। वहीं, कुछ खुले क्षेत्रों में गिरे, हालांकि इनसे कोई हताहत नहीं हुआ। आईडीएफ ने यह भी घोषणा की कि 13 जुलाई को दक्षिणी गाजा पट्टी में हवाई हमले में हमास के सैन्य विंग कमांडर मोहम्मद डेफ की मौत हो गई। तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या के एक दिन बाद इस्राइल ने डाइफ की मौत के बारे में पुष्टि की है।

हमास नेता इस्माइल हानिया और वरिष्ठ हिजबुल्ला कमांडर फुआद शुकर की हत्या के कुछ घंटे बाद बुधवार को इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इस्राइल ने पिछले कुछ दिनों में दुश्मनों पर कठोर प्रहार किए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सताया हुआ पति दार्शनिक जैसा हो जाता है

भारतीय गृहस्थी के कुरुक्षेत्र में पत्नी वह अपराजेय महारथी...

महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक तूफान

संसद के विशेष सत्र में 16 अप्रैल को महिला...

जानलेवा बन रहे कीटनाशक

आजकल कीटनाशक गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का कारण बनते जा...
spot_imgspot_img