जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: रेलवे स्टेशन के प्रथम श्रेणी पोर्टिको में स्टेशन निदेशक, लखनऊ आशीष सिंह व भारत तिब्बत सीमा पुलिस, लखनऊ के क्षेत्रीय मुख्यालय से के.संजय कुमार,IPS, उपमहानिरीक्षक के सौजन्य से “आजादी के अमृत महोत्सव” पर एक देशभक्तिपूर्ण संगीतमयी सन्ध्या का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के हिमवीरों के जाज बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की अद्वितीय श्रंखला प्रस्तुत की गई। पूरा वातावरण देशभक्तमय हो गया। स्टेशन परिसर भारत माता की जय व वन्देमातरम के उदघोष से गुंजायमान हो गया।

