Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

जैन समाज की ओर से आयोजित किया गया मिलन समारोह

जनवाणी संवाददाता

बड़ौत:  नव वर्ष के उपलक्ष्य में नगर के जैन समाज की ओर से पारिवारिक मिल समारोह अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। इस मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर प्रार्थना से हुआ। दीप प्रज्वलन राष्ट्रीय महामंत्री वीर नरेन्द्र जैन राजकमल,अवर अभियंता राकेश जैन, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वीर संतोष राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री वीर तरसचंद जैन, क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सुरेश चंद जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मध्य वीर जितेंद्र जैन द्वारा तंबोला गेम खिलाया गया।

विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वीर योगेश जैन द्वारा कपल गेम एवं अन्य बच्चों के गेम कराये गए। उन्हें विशेष रूप से सराहा गया। छोटे बच्चों के डांस ने मंत्र मुगध कर दिया।अंत में सभी को नव वर्ष उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर वरदान जैन ने तथा संचालन मंत्री वीर पंकज जैन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर राजेश जैन भारती ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम मे मुख्य संयोजक वीर संजय जैन बामनौली, संयोजक वीर विरेन्द्र पिन्टी, वीर जितेंद्र जैन, डा. वीर राकेश जैन, वीर योगेश जैन, वीर प्रवीण इंजीनियर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम मे वात्सल्य भोज की व्यवस्था अध्यक्ष वीर वरदान जैन, मंत्री वीर पंकज जैन, कार्यकारी अध्यक्ष वीर आशीष जैन, कोषाध्यक्ष वीर लोकेश जैन द्वारा की गयी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img