Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

संत के देवलोक गमन पर जैन समाज दु:खी

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: विख्यात जैन संत आचार्य ज्ञान सागर महाराज के रविवार शाम राजस्थान के आरा में अचानक परलोक गमन होने से जैन समाज दुखी है। बरनावा व बिनौली में जैन समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

बरनावा के श्री चंद्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर में जैन समाज के लोगो व मंदिर कमेटी के सदस्यों ने  श्रद्धांजलि दी। ज्ञान सागर गुरुकुल बरनावा में भी ब्रह्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। उधर बिनौली में जैन समाज के लोगों ने संत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

राकेश जैन, नरेंद्र जैन, अरुण जैन, जिवेंद्र जैन, रविंद्र जैन, महेशचंद जैन, सचिन जैन आदि का कहना था कि आचार्य ज्ञान सागर महाराज का बरनावा, बिनौली व आसपास के गांवों के सभी धर्मों के लोगों से विशेष लगाव था। जब भी वे यहां आते थे, सभी धर्मों के लोग उनके प्रवचन सुनने आते थे।

ऐसे संत को कभी भुलाया नही जा सकता। बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग सुबह ही जैन संत के अंतिम दर्शनों के लिए राजस्थान भी गए। पंकज जैन, संदीप जैन, वीरेंद्र जैन, मंनोज जैन, विशाल जैन, ब्रह्मचारी अतुल भैया, आनंद जैन, अमोलक चंद जैन, विक्रम जैन, संयम जैन, पारस जैन आदि ने श्रद्धांजलि दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img