Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने की बाढ़ कार्यों की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी नवीन बाढ़ परियोजनाओं को 30 मई तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिया जाए। निर्माणाधीन नवीन परियोजनाओं के पूर्ण हो जाने से क्षेत्रीय जनमानस को बाढ़ से बचाव हो सकेगा। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यह निर्देश सोमवार देर शाम सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुख्यालय स्थित सभागार में बाढ़ कार्यों की समीक्षा बैठक कर विगत दिनों बाढ़ नियंत्रण परिषद की 55वीं स्थाई संचालन समिति द्वारा अनुमोदित 259 नवीन बाढ़ परियोजनाओं की समीक्षा के अवसर पर दिया।

जलशक्ति मंत्री ने बाढ़ परियोजनाओं के गुणवत्तापरक कार्य एवं सतत अनुश्रवण के लिए क्षेत्रीय मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं एवं अधिशासी अभियंताओ को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि 5 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं के अनुश्रवण हेतु सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए प्रत्येक परियोजना पर जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर की ड्यूटी लगाई जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग अनिल गर्ग, प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष अनिल कुमार, प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन आलोक कुमार जैन, प्रमुख अभियंता परियोजना अखिलेश कुमार एवं मुख्य अभियंता बाढ़ केबी लाल सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img