Wednesday, June 3, 2026
- Advertisement -

महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने लखनऊ एवं अयोध्या जंक्शन का किया निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: मंडल की परिसीमा में आने वाले लखनऊ के चारबाग में स्थित ऐतिहासिक लखनऊ रेलवे स्टेशन,अयोध्या जं.,वाराणसी जं.(कैंट.)तथा काशी स्टेशन सहित मंडल के अन्य रेल स्थलों पर वर्तमान समय में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं प्रगतिशील परियोजनाओं का जायजा लेने के लिए आज उत्तर रेलवे के मुख्यालय, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली से महाप्रबंधक, शोभन चौधुरी का अपने दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत लखनऊ आगमन हुआ।

अपने इस निरीक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर आज मंगलवार को महाप्रबंधक ने लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा एवं मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्रगतिशील समस्त कार्य संबंधी स्थलों पर पहुंचकर इन विकास कार्यों का अवलोकन किया एवं इनकी वर्तमान स्थिति से भली भांति अवगत हुए।

102

इस निरीक्षण के तहत महाप्रबंधक ने सर्वप्रथम स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार की प्रगति कार्य के अवलोकन हेतु उस स्थल पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण के कैंप कार्यालय में पहुंचकर समस्त उन्नयन कार्य(अपग्रेडेशन वर्क)का विधिवत जायजा लिया तथा RLDA (Rail Land Development Authority) के मुख्य परियोजना प्रबंधक, लखनऊ, सुधीर कुमार सिंह से लखनऊ स्टेशन के री-डेवलपमेंट के बारे में मॉडल के माध्यम से परियोजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा कैम्प कार्यालय में पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से चारबाग स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा अपने आवश्यक सुझाव एवं निर्देश पारित किए। अपने निरीक्षण कार्यक्रम के अगले चरण में उन्होंने द्वितीय प्रवेश द्वार पर निर्माणाधीन एकीकृत विश्रामालय में टी.टी.ई., ट्रेन मैनेजर एवं लोको पायलेट हेतु रनिंग रूम का निरीक्षण किया एवं कर्मचारियों की सुविधा से सम्बंधित आवश्यक संसाधनों को यथाशीघ्र उपलब्ध कराने हेतु दिशा निर्देश दिये।

तदोपरांत महाप्रबंधक द्वितीय प्रवेश द्वार वाले फुट ओवर ब्रिज से चलकर चारबाग स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं इनके आधुनिकीकरण हेतु किए जाने वाले प्रयासों,परिचालन संबंधी संरक्षा व्यवस्था,स्वच्छता तथा स्टेशन पर वर्तमान समय में क्रियान्वित समस्त प्रगतिशील कार्यों के विषय में मंडल द्वारा किए जाने वाले प्रयासों एवं लिए जाने वाले निर्णयों की समीक्षा करते हुए मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने समस्त कार्यों को उच्च गुणवत्ता के समस्त मानकों का पूर्णतया पालन करते हुए निर्धारित समय पर संपन्न करने की बात कही।महाप्रबंधक ने इस अवसर पर स्टेशन पर उपस्थित मीडिया कर्मियों से प्रेसवार्ता करते हुए उनको उत्तर रेलवे की भावी योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी प्रदान की तथा रेलवे की मान्यताप्राप्त यूनियनों के प्रतिनिधियों से भेंट की तथा रेल सहायकों(कुलियों) से भी संवाद स्थापित कर उन्हें उत्कृष्ट यात्री सेवाओं हेतु प्रेरित किया।

इस निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने संरक्षित रेल परिचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए रेल संचालन प्रणाली को संचालित करने की प्रतिबद्धता पर विशेष बल दिया। उन्होंने लखनऊ में चल रही उत्तर रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं, माल यातायात आय, यात्री परिवहन एवं यात्री सुविधा का उल्लेख करते हुए इसके भौगोलिक क्षेत्र, ट्रेन परिचालन, महत्वपूर्ण गतिविधियां,राजस्व अर्जन, कर्मचारी कल्याण एवं विकासपरक परियोजनाओं जैसे अनेक बिंदुओं पर प्रतिबद्धता से साथ कार्य करने की बात को प्रमुखता से कहा।

लखनऊ स्टेशन के निरीक्षण के उपरांत महाप्रबंधक समस्त अधिकारियों के साथ अयोध्या जं. के लिए प्रस्थान कर गए तथा लखनऊ से रुदौली के मध्य रेलपथ की विंडो ट्रेलिंग करते हुए उन्होंने ट्रैक की संरक्षा को भलीभांति परखा तथा उनका अयोध्या जं. स्टेशन पर आगमन हुआ।अयोध्या जं. स्टेशन पर पहुंचकर महाप्रबंधक ने स्टेशन की आधारभूत संरचना में परिवर्तन,नवीन भवन निर्माण कार्य,यात्री सुविधा के उन्नयन एवं चल रहे सभी विकास कार्यों के संबंध में RITES के अधिकारियों के साथ विस्तार से मंत्रणा करते हुए इन कार्यों की विधिवत जानकारी प्राप्त करते हुए इनकी समीक्षा की तथा इस विषय के अपनी आवश्यक सलाह एवं दिशा निर्देश पारित किए तथा स्टेशन पर उपस्थित मीडिया कर्मियों से संवाद स्थापित किया।

महाप्रबंधक ने इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को और अधिक कुशलता एवं क्षमता के साथ अपने को उन्नत करके व्यावसायिक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने की सलाह प्रदान की।आज के इस निरीक्षण कार्यक्रम में मंडल के अनेक निरीक्षक, पर्यवेक्षक तथा अन्य कर्मचारी भी सम्मिलित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE: सीबीएसई 12वीं मूल्यांकन विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, एनएसयूआई ने डिजिटल जांच की मांग की

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)...

UP News: यूपी समेत कई राज्यों में समय से पहले चुनाव की चर्चा तेज, जनगणना बनी वजह

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश और अगले वर्ष विधानसभा...
spot_imgspot_img