- कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी ने अहमदाबाद में रचाई हेताली से शादी
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी की दुल्हन 11 दिसंबर को उनके पैतृक गांव जलालपुर छोईया उड़नखटोले से आएगी। आठ दिसंबर को अहमदाबाद में राहुल ने अपनी जीवन संगनी के साथ शादी रचाई।
परिजनों ने बताया कि नेशनल कबड्डी स्टार राहुल चौधरी ने आठ दिसंबर को अहमदाबाद में अपनी जीवन संगनी हेताली के साथ शादी रचाई है।
अब 11 दिसंबर को राहुल चौधरी की दुल्हन उड़नखटोले से उनके पैतृक गांव जलालपुर छोईया आएगी। 11 दिसंबर को वर-वधु का आगमन ऋषिकेश से जलालपुर छाईया के लिए होगा। हैलीकॉप्टर पहले गांव पर फूलों की वर्षा करेगा। इसके बाद राहुल चौधरी की दुल्हन उनके गांव की धरती पर कदम रखेगी। वर-वधु के आगमन में रामपाल सिंह, रोहित कुमार, अरुण कुमार, सत्यपाल सिंह, रोहिताश सिंह आदि रहेंगे।

