जनवाणी संवाददाता |
दाहाः क्षेत्र के पुसार में चौधरी राजेन्द्र सिंह दोघट के नेतृत्व में भाकियू के कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया। इस मौके पर किसानों ने कहा कि किसानों के साथ जब तक अन्याय होगा। किसान आंदोलन चलता रहेगा। सबसे पहले तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग है।
उसके बाद किसानों की ईंख की पत्ती व पराली जलाने पर एक करोड़ के जुर्माने का कानून बनाया है वह वापस हो। किसान विरोधी कानूनों को भी वापस लिया जाए। चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी एक नहीं अनेकों मांग है। इस मौके पर बिजेंद्र सिंह, राज सिंह, हरेंद्र, बृजपाल, धर्मेंद्र आदि मौजूद थे।

दाहा में किसानों में सड़क पर टैक्टर-ट्राली लगाकर बड़ौत-बुढाना मार्ग जाम किया। यहां में लगाए गया जाम चौगामा चौधरी कृषिपाल सिंह के नेतृत्व में लगाया गया। इस मौके पर देवपाल, हरेंद्र, देवेंद्र, रामवीर, प्रवेश, विनय राणा उर्फ बिन्नू, विनोद, विकास आदि मौजूद रहे।

किशनपुर-बराल-पुसार मार्ग पर दोघट में पंवार खाप के चौधरी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में जाम लगाया गया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन वायरन पंवार, किरणपाल, कंवरपाल, प्रवीण शर्मा, राहुल पंवार, संजीव, नवाब सेफी, विपिन कश्यप आदि मौजूद रहे।

दाहा-बरनावा मार्ग पर पलड़ा गांव में साजिद, मंगता, बंदा, दाऊद, नूर दीन, नफीस, कर्म ईलाही, रहमत अली आदि ने जाम लगाया। वही बड़ौत-मेरठ मार्ग पर बामनौली गांव में नरेश डायरेक्टर के नेतृत्व में सत्यवीर, बसंत, हरेंद्र, राजवीर, मुकेश, जिले सिंह आदि मौजूद रहे।

