जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत मोरना में जन जागरण यात्रा निकाली गई तथा जनता से अधिक से अधिक सहयोग का आह्वान किया गया।
शुक्रवार को ग्राम मोरना में राम मंदिर निर्माण के लिये जन जागरण यात्रा श्री राम की झांकी के साथ निकाल कर घर घर पहुँच कर धन संग्रह किया गया। लोगों ने उत्साह पूर्वक धन संग्रह में सहयोग दिया।
धन संग्रह कार्यक्रम में चांदपुर विधायिका कमलेश सैनी, युवा भाजपा नेता आयुष चौहान, आभा सिंह, रामवीर सिंह, गौरव चौहान, नीरज शेखावत, पवन चौहान आदि उपस्थित रहे।

