Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

जनविश्वास यात्रा में भाजपा नेताओं ने भरी हुंकार

  • दोबारा सत्ता में भाजपा को लाने का किया जनता से आह्वान
  • कोटा और गागलहेड़ी समेत कई जगहों पर हुआ भव्य स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्रा लाव लश्कर के साथ सहारनपुर पहुंची। यहां पर जगह-जगह स्वागत किया गया। याज्ञा में मंत्रियों, सांसदों व विधायकों तथा संगठन के बड़े पदाधिकारियों का जमावड़ा रहा। कार्यकर्ताओं में नेताओं ने जोश भरा और सन 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत से सत्ता का मार्ग प्रशस्त करने का आह्वान किया गया।
ग्राम कोटा और गागलहेड़ी में जनविश्वास यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता को तय करना है कि उन्हें राष्ट्रवादी सोच की सरकार चाहिए या जिन्नावादी सोच के लोग चाहिये। उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी सरकार होती तो जनपद में मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं होती। क्योंकि जिन्नावादी सोच में शिक्षा की अहमियत नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने गुंडे माफियाओं को जेल भेज कर गुंडाराज का प्रदेश से खात्मा किया और आज प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित हैं।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा पिछले पांच वर्ष में सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य किये हैं। भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण अयोध्या में हो रहा है, बाबा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भव्य निर्माण, धारा 370 और 35 ए हटा दी गई और नागरिकता संशोधन अधिनियम आया, यह सब आपके एक वोट की ताकत का नतीजा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img