Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: जनकपुरी थाना पुलिस और एसओजी टीम ने किया 48 घंटे में लूट का खुलासा, मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे घायलावस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: थाना जनकपुरी थाना पुलिस और एसओजी टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में हुई लूट की वारदात का मात्र 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में सघन कॉम्बिंग जारी है।

एएसपी मनोज यादव ने बताया कि जनकपुरी पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि अवैध असलहों से लैस तीन संदिग्ध युवक माहिपुरा तिराहे से पुवारका की ओर किसी बड़ी वारदात की फिराक में निकले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने पीछा किया तो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल सहित जंगल ग्राम खुर्द ढमोला नदी किनारे फिसलकर गिर पड़े। टीम को नजदीक आता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए और मौके पर पकड़ लिए गए। पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाशों की पहचान मैनपाल पुत्र लहन सिंह निवासी डोडा कल्याणपुर थाना गंगनहर रुड़की, जनपद हरिद्वार और इरफान पुत्र कदीर निवासी समौली थाना दौराला मेरठ के रूप में हुई है।

पुलिस ने उनके कब्जे से 02 तमंचे, 04 जिंदा कारतूस, 03 खोखा कारतूस, 4,30,000 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल सीडी डॉन बरामद की। बरामद रकम ट्रांसपोर्ट नगर में चोकर व्यापारी से हुई हालिया लूट से संबंधित है, जिसके मामले में थाना जनकपुरी पर धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार साथी की तलाश में जंगल क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चला रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img