जनवाणी डेस्क |
01.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएम शेर बहादुर देउबा ने नेपाल में लॉन्च किया रुपे कार्ड। जयनगर से कुर्था के बीच ट्रेन सेवा का भी किया शुभारंभ।

02.. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ अंतरिम व्यापार समझौता। आस्ट्रेलिया में मिलेगी फ्री एंट्री, एक्सपोर्ट होगा डबल।

03.. कश्मीर घाटी में नए अंदाज में मनाया गया नवरेह। देशभर से जुटे कश्मीरी पंडित शारिका देवी मंदिर में किए पूजा अर्चना।

04.. हिंसा-आगजनी से सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब। श्रीलंका में बेकाबू हालात के बीच आपातकाल लागू।

05.. भाजपा में जाएंगे शिवपाल सिंह यादव!। प्रसपा अध्यक्ष ने दिए राजनीति में बड़े संकेत, पीएम मोदी और सीएम योगी को ट्विटर पर किया फॉलो।

06.. पड़ोसी देश के दर्द पर भारत ने लगाया मरहम। श्रीलंका के लिए रवाना किया 40000 टन चावल, खाने का संकट जल्द होगा दूर।

07.. सिद्धार्थनगर जिले में सीएम योगी ने संचारी रोग नियंत्रण पखवारा का किया शुभारंभ। बोले- जनता स्वस्थ रहेगी, तभी प्रदेश बढ़ेगा आगे।

08.. आज से चैत्र नवरात्रि की हुई शुरूआत। देशभर के मंदिरों में उमड़े हजारों भक्त।

09.. इस्लाम के पवित्र महीने रमजान की चांद रात से हुई शुरूआत। कल से अकीदत मंद रखेंगे रोज़े।

10.. दिल्ली के तीनों नगर निगमों के एकीकरण की कवायद शुरू। निर्वाचन आयोग ने बंद की चुनाव प्रक्रिया।

11.. पूर्व मंत्री याकूब के परिवार का रिकॉर्ड खंगाल रही मेरठ पुलिस। गैंगस्टर लगाने की तैयारी, संपत्ति की होगी जांच।

12.. जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के 31 नए मामले आए सामने। चौबीस घंटे में किए 28 हजार टेस्ट।

13.. गाजियाबाद में पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट। बाइकों पर आए बदमाश पैसा लूटकर हुए फरार।

14.. यूपी में सपा नेता को लगा एक और बड़ा झटका। आजम खान से संपत्ति वापस लेकर शाही परिवार को लौटाई।

15.. मेरठ में बंदरों को डराने के लिए लगाए गये लंगूर के कट-आउट। वन विभाग ने किया अनोखा प्रयोग।

16.. भाजपा के खिलाफ स्टालिन ने दिखाई एकजुटता। कहा- कांग्रेस, वामपंथी और अन्य दल बनाएं संयुक्त मोर्चा।

17.. जम्मू कश्मीर में फर्जी हथियार लाइसेंस मामले में बड़ी कार्रवाई। ईडी ने जब्त की पांच करोड़ की संपत्ति।

18.. उत्तराखंड के सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी!। सीएम धामी ने 500 रूपए प्रतिदिन देने का किया ऐलान।

19.. आईकॉनिक गाने छैयां छैयां पर मलाइका अरोड़ा ने लगाए ठुमके। डांस मूव्स पर टिकीं फैंस की निगाहें।
20.. पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर अखिलेश यादव ने कसा तंज। बोले, यही हाल रहा तो दिसंबर तक कीमत होगी 275 रुपये।


