01.. मैनपुरी में शाक्य मतदाताओं को लुभाने में जुटी सपा-भाजपा। बसपा कांग्रेस ने नहीं उतारे प्रत्याशी।
मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव में सपा भाजपा अपने वोट बैंक को भुलाकर शाक्य मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। उधर, बसपा और कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे। इससे मुकाबला सपा भाजपा में रोचक हो गया है।

02.. केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन को लगा बड़ा झटका। अदालत ने खारिज की जमानत याचिका।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ा झटका दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और दो अन्य की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है।

03.. एलपीजी सिलेंडर पर अब लगेगा क्यूआर कोड। पकड़ी जाएगी रसोई गैस की चोरी।
देश में लगभग 30 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता हैं। आने वाले कुछ दिनों में आपने घर पहुुंचने वाले एलपीजी सिलेंडर पर भी क्यूआर कोड लगा होगा। ताकि आपके घर तक सिलेंडर पहुंचाने की प्रक्रिया में वेंडर्स गैस ना निकाल सकें।

04.. संध्या देवनाथन को मेटा ने बनाया भारत का प्रमुख। जनवरी 2023 में संभालेंगी कार्यभार।
फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने संध्या देवनाथन को भारत के लिए नया हेड और वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। संध्या देवनाथन एक जनवरी 2023 से अपना कार्यभार संभालेंगी।

05.. बिहार में बगैर बेहोश किए कर दी गई नसबंदी। दर्द से तड़पती रहीं महिलाएं।
बिहार के खगड़िया से नसबंदी के पूर्व नहीं बल्कि उसके बाद महिलाओं को एनेस्थीसिया दिया गया। सर्जरी के पहले बेहोशी की दवा नहीं दिए जाने से वे दर्द से तड़पती रहीं।

06.. एके-47 लेकर किसान के घर घुसे दो वर्दीधारी। परिवार ने उठाए हथियार तो भागे, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी।
पंजाब में बठिंडा के गांव भुच्चो कलां में एक किसान के घर में दो वर्दीधारी हथियार समेत छह लोग घुस गए। जब किसान परिवार ने सुरक्षा के लिए हथियार उठाए तो वे स्विफ्ट कार में फरार गए।

07.. बिहार के उद्योग मंत्री समीर पर आईटी का शिकंजा। घर और दफ्तर पर चल रही छापेमारी।
बिहार सरकार में उद्योग मंत्री समीर महासेठ के घर और दफ्तर पर आयकर विभाग विभाग का छापा पड़ा है। आईटी 25 सदस्यीय टीम आज सुबह से छापेमारी कर रही है।

08.. आज सहारनपुर पहुंचे योगी सरकार के मंत्री असीम अरूण। नगर निकाय चुनाव की तैयारियां परखीं।
योगी सरकार में मंत्री वसीम अरुण आज सहारनपुर पहुंचे। नगर निकाय चुनाव को लेकर मंत्री ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ड संबंधित जानकारी ली तथा हर बूथ पर मजबूती से काम करने का टिप्स साझा किया।
09.. जंग की ओर बढ़ रहे ताइवान और चीन। रिपोर्ट में दावा, दोनों देशों ने तेज कीं सैन्य तैयारियां।
चीन और ताइवान को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि चीन ने ताइवान को अपने देश में फिर मिलाने के इरादे से अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं।

10.. दिसंबर में जारी होगी निकाय चुनाव की अधिसूचना। 8 जनवरी से पहले संपन्न होगा चुनाव।
उत्तर प्रदेश में नगरीय निकायों के चुनाव के लिए जारी होने वाली अधिसूचना अभी और टल सकती है। विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आयोजन पांच दिसंबर से होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि इस सत्र के बाद ही निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होगी।

11.. मुख्यमंत्री के लिए मथुरा में बन रहा कार्यालय। योगी करेंगे नए साल में शुभारंभ।
मुख्यमंत्री के लिए श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में कार्यालय तैयार हो रहा है। सीएम उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के बतौर चेयरमैन इस कार्यालय में बैठेंगे। होली के आसपास सीएम योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे।

12.. उत्तराखंड में सवारी वाहनों का किराया हर साल बढ़ाने की तैयारी। 25 को होने वाली बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव।
उत्तराखंड में बस, ट्रक, टैक्सी, विक्रम, ऑटो का किराया अब हर साल बढ़ाने की तैयारी है। परिवहन विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है जो 25 नवंबर को होने वाली राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में रखा जाएगा।

13.. शिवपाल यादव से अखिलेश और डिंपल यादव ने की मुलाकात। ट्वीट कर साझा किए की तस्वीर।
अखिलेश और डिंपल यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की। बता दें, शिवपाल यादव सपा की ओर जारी चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

14.. संजीव बालियान ने गठबंधन प्रत्याशी पर की तीखी टिप्पणी। कहा, यहां गली गली में हैं ऐसे बाहुबली।
मुजफ्फरनगर में खतौली केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया पर हमला करते हुए कहा कि ऐसे बाहुबली मुजफ्फरनगर की गली-गली में हैं, लेकिन जब से भाजपा सरकार बनी है ढूंढ़ने पर भी नहीं मिल रहे हैं।

15.. कवाल कांड में मारे गए गौरव की मां ने भरा पर्चा। खतौली से निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव।
नौ साल पहले मुजफ्फरनगर दंगे की वजह बने कवाल कांड में मारे गए गौरव मलिक की मां सुरेश देवी ने खतौली उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है।

16.. ज्ञानवापी केस पर मुस्लिम पक्ष को एक और झटका। अदालत ने मामले को सुनवाई योग्य माना।
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर मामले पर मुस्लिम पक्ष को एक और झटका लगा है। कोर्ट ने मामले को सुनवाई योग्य माना है।

17.. सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने दाखिल किया नामांकन। रामपुर में आजम खां भी रहे मौजूद।
रामपुर विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की तरफ से आसिम रजा को प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सपा नेता आजम खां भी मौजूद रहे।

18.. खतौली सीट पर भाजपा से राजकुमारी सैनी ने दाखिल किया नामांकन। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की जनसभा।
प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज गुरुवार को खतौली पहुंचे। उपचुनाव को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सैनी ने अपना नामांकन दाखिल किया।

19.. तीसरी बेटी हुई पैदा तो पिता ने किया सौदा। विरोध करने पर तोड़ी पत्नी की नाक।
मेरठ में तीसरी बेटी पैदा होने पर पति ने पत्नी से मारपीट कर उसकी नाक तोड़ दी। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने तीन बेटियों को जन्म दिया। आरोप है कि पति ने एक बेटी का सौदा 10 हजार रूपए में कर दिया था। जिसका विरोध पत्नी कर रही थी।

20.. दिल्ली में श्रद्धा की निर्मम हत्या के विरोध में प्रदर्शन। राष्ट्रपति के नाम थानाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।
राष्ट्रीय गोरक्षा आंदोलन समिति और विश्व हिंदू परिषद ने दिल्ली में श्रद्धा की निर्मम हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन कर जुलूस निकाली, साथ ही आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग उठाई। युवाओं ने थानाध्यक्ष योगेश शर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते कहा कि आफताब द्वारा श्रद्धा की हत्या कर उसके शरीर के 35 टुकड़े किए जाना एक जघन्य अपराध है जिसकी पूरा देश निंदा करता है।

