Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

Jasmine Bhasin and Ali Goni: जैस्मिन भसीन और अली गोनी को लेकर आया नया अपडेट, कहीं अलग तो नहीं हो रही दोनों की राहें? एक्ट्रेस ने किया पोस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन हैं। जैस्मिन भसीन और अली गोनी टीवी के बहुत ही पोपुलर कलाकार है। हाल ही में जैस्मिन और अली गोनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुखिर्यो में छाए हुए हैं। ये दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे। लेकिन अब जैस्मिन भसीन ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया था, जिसकी वजह से फैंस काफी उदास है और ऐसा माना जा रहा है कि कहीं दोनों का ब्रेकअप तो नहीं हो गया है।

इस ट्वीट में जैस्मिन ने लिखा?

दरअसल, जैस्मिन भसीन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट लिखा था। इस ट्वीट में जैस्मिन ने लिखा, ‘प्यार को लेकर सबसे अजीब चीज ये है कि, इसका अहसास तब ज्यादा होता है, जब ये आपको छोड़ता है।’ जैस्मिन का यह ट्वीट सामने आने के बाद से फैंस काफी उदास हो गए है और जैस्मिन के ट्वीट पर कमेंट करके बार-बार ये पूछ रहे थे कि कहीं उनका ब्रेकअप तो नहीं हो गया है। जैस्मिन के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘ब्रेकअप लोडिंग, आप भी जल्दी करो।’

 ट्वीट पर जैस्मिन ने दी सफाई

हालांकि, ट्रोल्स के ऐसे कमेंट्स सामने आने के बाद जैस्मिन भसीन ने अपने इस ट्वीट पर सफाई पेश करते हुए अली गोनी संग ब्रेकअप रूमर्स को केवल अफवाह ही बताया। उन्होंने लिखा, ‘याद रखिए कि शेयर की गई हर चीज किसी की रियलिटी को नहीं दर्शाती है। पोस्ट और क्वोट्स किसी के रेंडम थोट्स भी हो सकते हैं लेकिन वह किसी की जिंदगी में खिड़की नहं होती। प्लीज किसी को जज करना बंद करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img