- छात्रों को दी रोवर्स-रेंजर्स के उद्देश्य की जानकारी
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स शिविर का शुभारम्भ किया गया। जिसमें रोवर्स-रेंजर्स के उद्ेश्यों के बारे में अवगत कराया गया।
मंगलवार को रोवर्स-रेंजर्स शिविर का शुभारंभ प्राचार्य चमन लाल ने ध्वजारोहण करके किया। रोवर्स प्रभारी डा. मुकेश कुमार, रेंजर्स प्रभारी डा. नीतू त्यागी, जिला सचिव मांगेराम, जिला संगठन संयुक्त गाइड गीता रानी व जिला काउसंलर अभिनव व रोवर्स रेंजर्स ने संयुक्त रूप से झंडा गीत व प्रार्थना के द्वारा शिविर की शुरूआत की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला जज कैराना एसपी सिंह ने अपने शुभाशीष के दौरान सकारात्मक दृष्टिकोण एवं मानववादी विचारधारा से बच्चों का उत्साह वर्धन किया। प्राचार्य डा. चमन लाल ने रोवर्स-रेंजर्स को शुभकामनाएं देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।
जिला सचिव मांगेराम सिंह ने रोवर्स-रेंजर्स के उद्देश्यों एवं विकास पथ पर चर्चा की। रेंजर्स प्रभारी डा. नीतू त्यागी ने विभिन्न महान व्यक्तियों की चर्चा करके रोवर्स-रेंजर्स को प्रेरित किया। पांच दिनों तक शिविर में छात्र-छात्राएं विभिन्न कला कौशल, आपत्तिकाल में सुरक्षा एवं डिजास्टर मैनेजमेंट सीखेंगे।
शिविर में ब्रजपाल सिंह, सुभाष चन्द्र, पप्पन, मसीचरन, गौरव, अभिषेक आदि का योगदान। कार्यक्रम में डा. जितेन्द्र कुमार विकल, डा. रमेश यादव, डा. संदीप कुमार उपस्थित रहे।

